scriptUP Elections 2022: मुख्यमंत्री योगी का यह मंत्री जाने क्यों हुआ साइकिल पर सवार, फिर बनाया बाटी चोखा | UP Elections 2022 Nand Gopal Nandi rides a bicycle | Patrika News
प्रयागराज

UP Elections 2022: मुख्यमंत्री योगी का यह मंत्री जाने क्यों हुआ साइकिल पर सवार, फिर बनाया बाटी चोखा

भारतीय जनता पार्टी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक व कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी रंग और रूप देखकर जनता हैरान है। कभी जलेबी छानते नजर आते हैं तो कभी रिक्शा की सवारी करने निकल जाते हैं। शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल नन्दी गुरुवार को साइकिल पर सवार होकर चुनाव प्रचार के लिए निकले। मंत्री नन्दी नैनी में आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे तो वहां बाटी चोखा बन रहा था।

प्रयागराजJan 27, 2022 / 11:43 pm

Sumit Yadav

UP Elections 2022: मुख्यमंत्री योगी का यह मंत्री जाने क्यों हुआ साइकिल पर सवार, फिर बनाया बाटी चोखा

UP Elections 2022: मुख्यमंत्री योगी का यह मंत्री जाने क्यों हुआ साइकिल पर सवार, फिर बनाया बाटी चोखा

प्रयागराज: भारतीय जनता पार्टी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक व कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी रंग और रूप देखकर जनता हैरान है। कभी जलेबी छानते नजर आते हैं तो कभी रिक्शा की सवारी करने निकल जाते हैं। शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल नन्दी गुरुवार को साइकिल पर सवार होकर चुनाव प्रचार के लिए निकले। मंत्री नन्दी नैनी में आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे तो वहां बाटी चोखा बन रहा था। तभी मंत्री नन्दी भी वहां बाटी बनाने लगे। यही नहीं मंत्री नन्दी ने भ्रमण के दौरान मोटर साइकिल भी चलाई।
जनता के सामने रक्खा पिछले 5 साल का लेखा जोखा

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मीडिया से बात करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में पांच साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा रक्खा। उन्होंने बताया कि विधायक निधि की संपूर्ण धनराशि खर्च करने के साथ ही उन्होंने 49.98 करोड़ रुपए के विकास कार्य अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए। मंत्री नन्दी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा से उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र प्रयागराज शहर दक्षिणी में विकास कार्यों को पूरा कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी। मंत्री नन्दी ने कहा कि 2017 से अब तक उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र शहर दक्षिणी में कई पार्कों, चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया, पेंट माई सिटी के तहत सुलाकी चौराहे के समीप स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर के निकटस्थ पूरे क्षेत्र को बहुत ही आकर्षक रंगों से सजाया गया। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। 7,900 घरों में मुख्यमंत्री राहत कोष से 5.29 करोड़ की धनराशि मरीजों को उपलब्ध कराई गई। मंत्री नन्दी ने कहा कि नन्दी सेवा संस्थान के जरिए बेटियों के विवाह में सहायता देने के साथ ही, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन दिया गया। गरीब परिवार के बच्चों को दीपावली पर मॉल में शॉपिंग कराई गई। विशिष्ट पूजा स्थलों पर विशाल एवं भव्य द्वार का निर्माण कराया गया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि 2017 के बाद एक बार फिर 2022 में भी प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलेगा। मंत्री नन्दी ने कहा कि 2007 में शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से जब वे पहली बार चुनाव लड़े थे तो उन्हें 35 हजार वोट मिले थे। 2012 में दुबारा चुनाव लड़े तो 48 हजार वोट मिले, वहीं 2013 में महापौर के चुनाव में श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी को एक लाख 8 हजार वोट मिले, वहीं सभी की जमानत जब्त हो गई थी। 2017 में जब वे फिर चुनाव लड़े तो 93 हजार 11 मतों से विजई हुए।
मंत्री नन्दी ने कहा की शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में इस समय मतदाताओं की संख्या चार लाख, 02 हजार 664 तो वहीं मकानों की संख्या 87 हजार 263 है। मंत्री नन्दी ने कहा कि इनमें 73 हजार 137 यानी 83.13 प्रतिशत घरों में उनका वन टू वन सीधा संपर्क है, जहां उनकी तस्वीर लगी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो