scriptफूलपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, बीजेपी की केशरी देवी पटेल 3225 वोटों से आगे | UP Loksabha Election Result 2019 BJP Candidate Lead at Phoolpur Seat | Patrika News
प्रयागराज

फूलपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, बीजेपी की केशरी देवी पटेल 3225 वोटों से आगे

वर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस सीट से सांसद चुने गए थे

प्रयागराजMay 23, 2019 / 01:25 pm

sarveshwari Mishra

Keshari Devi Patel

Keshari Devi Patel

प्रयागराज. लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल के 26 लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई है। शुरुआती रूझान में प्रयागराज से भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी, प्रतापगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता और फूलपुर सीट से भाजपा की केशरी देवी पटेल आगे चल रहे हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के केशरी देवी पटेल, समाजवादी पार्टी के पंधारी यादव और कांग्रेस के पंकज पटेल के बीच है।
पहला रूझान

भाजपा- केशरी देवी पटेल-3225

समाजवादी पार्टी- पंधारी यादव -1606

कांग्रेस-पंकज पटेल-177

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की कर्मभूमि फूलपुर लोकसभा सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते भाजपा ने पहली बार खाता खोला था। वर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस सीट से सांसद चुने गए थे। बाद में विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें यह सीट छोड़नी पड़ी थी। 2018 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के हाथ से यह सीट निकल गई। बसपा के समर्थन से सपा ने बड़ी जीत हासिल की।

तीन बजे तक आ सकता है परिणाम आने
प्रयागराज जिले की दोनों लोकसभा सीटों की मतगड़ना के लिए 12 पंडालों में इलाहाबाद और फूलपुर की मतगणना होगी। 14 टेबल हर पंडाल में रखे गए हैं। तीन मतगणना कर्मियों की हर टेबल पर तैनाती होगी। 2 टेबल मतगणना स्थल पर रिटर्निंग ऑफिसर के लिए 12 टेबल लगाए गए। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के लिए 4 सीसीटीवी कैमरे हर पंडाल में लगाए जा रहे हैं। 800 मतगणना कर्मी ड्यूटी पर तैनात। बताया जा रहा है कि तीन बजे तक परिणाम सामने होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो