scriptVD Sharma- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का तीखा हमला, जानें अक्षय बम को क्यों कहा खोटा सिक्का’ | MP Loksabha 2024 News-BJP state president vd sharma scathing attack on congress jitu patwari NOTA Campaign indore | Patrika News
इंदौर

VD Sharma- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का तीखा हमला, जानें अक्षय बम को क्यों कहा खोटा सिक्का’

MP Loksabha 2024 News- बता दें कि इंदौर में प्रत्याशी विहीन हुई कांग्रेस अब नोटा प्रचार कर रही है। इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस और कांग्रेस प्रदेशाध्क्ष पर निशाना साधा है

इंदौरMay 09, 2024 / 09:07 am

Sanjana Kumar

MP Loksabha 2024 news
‘प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोल रहे हैं कि इंदौर की जनता नोटा पर वोट डाले। किसी राजनीतिक दल के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का इस प्रकार का आह्वान लोकतंत्र को कमजोर करना है। आपका सिक्का खोटा है और हम नोटा पर वोट डालें।’
ये बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में कही। उन्होंने कहा, पहले और दूसरे चरण में मतदान कम हुआ था, लेकिन तीसरे चरण में 2019 से थोड़ा कम है। हम 29 में से 29 सीटें जीतेंगे।

इंदौर की जनता के साथ धोखा

वीडी ने कहा कि नोटा का प्रचार कर रही कांग्रेस ने इंदौर की जनता के साथ धोखा किया है। आपके प्रत्याशी ने आखिरी समय पर नाम वापस लिया। पटवारी मानते हैं कि भाजपा जीत रही है, इसलिए ऐसे लड़ाके खड़े किए जो भाग गए। इशारों ही इशारों में वीडी ने अक्षय कांति बम को पटवारी का खास और फाइनेंसर भी बताया।

मेरी लोकसभा में भी ऐसा ही हुआ

वीडी ने बताया, खजुराहो सीट इंडिया गठबंधन ने सपा को दी थी। प्रत्याशी बदला तो फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किए, जबकि निर्वाचन अधिकारी बोलते रहे। बाद में आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में हुआ। न्याय पालिका खुली थी वहां क्यों नहीं गए।

Hindi News/ Indore / VD Sharma- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का तीखा हमला, जानें अक्षय बम को क्यों कहा खोटा सिक्का’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो