
RBSE Result 2024: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने फिर से बाजी मारी है। इस बार लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 94.06 और लड़कों का कुल पास प्रतिशत 90.65 परसेंट रहा।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट (RBSE Result 2024) एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है। मैसेज ऐप पर जाएं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आर्ट्स: R12A रोल नंबर, कॉमर्स: R12C रोल नंबर, साइंस: R12S रोल नंबर टाइप करें और 5676750 या 56263 नंबर पर भेजें।
Updated on:
20 May 2024 12:55 pm
Published on:
20 May 2024 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allरिजल्ट्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
