24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Elections 2024 : महाराष्ट्र में आखिरी चरण में 13 सीटों पर वोटिंग, दो घंटे में 6% मतदान

Lok Sabha Elections 2024 4th Phase Voting : चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र की 13 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 6.33 फीसदी मतदान हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 20 May 2024, 10:26 AM IST

Maharashtra 5th Phase Voter Turnout : महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 13 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू है। राज्य के आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भारती पवार और कपिल पाटिल समेत कई दिग्गजों की सियासी किस्मत का फैसला होगा। इनके अलावा प्रसिद्ध वकील उज्ज्वल निकम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे भी चुनावी मैदान में हैं।

यह भी पढ़े-Lok Sabha Election: मुंबई की 6 सीटों पर मतदान कल, 35000 पुलिसकर्मी तैनात, केंद्रीय बल भी मुस्तैद

चुनाव आयोग के मुताबिक, मुंबई की छह लोकसभा सीट सहित महाराष्ट्र की 13 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 6.33 फीसदी मतदान हुआ है। राज्य में 24,553 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। जो शाम छह बजे समाप्त होगा। इस दौरान कुल 2.46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

मुंबई-ठाणे में मतदान जारी

आज इन 13 सीटों पर हो रहा मतदान- मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई दक्षिण, ठाणे, कल्याण, भिवंडी, पालघर, नासिक, डिंडोरी और धुले लोकसभा क्षेत्र से कुल 264 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मैदान में कई धुरंधर

इस चरण में भाग्य आजमा रहे बीजेपी के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भारती पवार और कपिल पाटिल हैं। इनके अलावा शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, बीजेपी नेता उज्ज्वल निकम, उद्धव खेमे से सांसद अरविंद सावंत और कांग्रेस की मुंबई इकाई की प्रमुख वर्षा गायकवाड़ भी आज सियासी मैदान में हैं।

महाराष्ट्र में अंतिम दौर के लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी महाविकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन के बीच है। महायुति गठबंधन में शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार नीत एनसीपी शामिल हैं, जबकि एमवीए में शिवसेना (उद्धव ठाकरे), कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार) हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग