scriptUP Top News : प्रयागराज में गंगा यमुना में उफान, बाढ़ से घिरी दो लाख की आबादी | UP Top News Prayagraj Ganga Yamuna boom two lakh population surrounded by floods | Patrika News
प्रयागराज

UP Top News : प्रयागराज में गंगा यमुना में उफान, बाढ़ से घिरी दो लाख की आबादी

Top News – उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर
 

प्रयागराजAug 18, 2022 / 01:05 pm

Sanjay Kumar Srivastava

UP Top News : प्रयागराज में गंगा यमुना में उफान, बाढ़ से घिरी दो लाख की आबादी

UP Top News : प्रयागराज में गंगा यमुना में उफान, बाढ़ से घिरी दो लाख की आबादी

प्रयागराज में गंगा यमुना में उफान, बाढ़ से घिरी दो लाख की आबादी

दो तरफ से गंगा और यमुना से घिरे शहर के डेढ़ दर्जन से ज्यादा मोहल्ले और दो दर्जन गांवों में पानी घुस गया है। लगभग दो लाख की आबादी बाढ़ से घिर गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड व दिल्ली एनसीआर से आ रहे वर्षा के पानी से यहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। मध्य प्रदेश में केन, बेतवा व नर्मदा में बाढ़ की स्थिति है जिसका पानी यमुना में आ रहा है। ललितपुर में बेतवा नदी पर बने माताटीला तथा यमुना नगर से हथिनीकुंड से लगभग डेढ़ लाख क्यूसेक पानी यमुना में आ रहा है। इसी तरह राजस्थान का पानी चंबल नदी के माध्यम से यमुना में आ रहा है। कमोवेश नरोरा बांध से तथा कानपुर बैराज से तकरीबन एक लाख क्यूसेक पानी गंगा में आ रहा है। इसके कारण ही गंगा और यमुना में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शहर के द्रौपदी घाट, नेवादा, राजापुर, अशोक नगर का किनारा, गंगा नगर, बेली गांव, म्योराबाद, मेहदौरी, शंकर घाट कालोनी, तेलियरगंज, चिल्ला, शिवकुटी, छोटा बघाड़ा, दारागंज के कई इलाके पानी से घिर गए हैं।डीएम संजय कुमार खत्री ने कहाकि, सभी एसडीएम व तहसीलदारों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
geeta_press.jpg
गीता प्रेस की 20 गुना मुनाफे पर बेच रहीं हैं ई कामर्स कपंनियां

ई कामर्स कपंनियां अमेजन, स्नैपडील और फ्लिपकार्ट गीताप्रेस की पांच-दस रुपए वाली पुस्तकें 20 गुना मुनाफे पर 250 से 300 रुपए में बेच रही हैं। ग्राहकों को लुभाने और भ्रमित करने के लिए तीन.चार पुस्तकों का कांबो आफर भी दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार में नगरीय विकास के विशेष सचिव डा राजेन्द्र पेंसिया ने ई.मेल भेजकर गीताप्रेस प्रबंधन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया तो गीताप्रेस प्रबंधन ने फ्लिपकार्ट, स्नैपडील व अमेजन के प्रबंध तंत्र को 16 अगस्त को पत्र भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इसमें लिखा गया है कि कुछ शरारती व स्वार्थी विक्रेता आपके प्रतिष्ठित आनलाइन व्यावसायिक प्लेटफार्म का उपयोग कर गीताप्रेस के निष्ठावान व समर्पित पाठकों को धोखा रहे दे रहे हैं। उम्मीद है कि आप ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेंगे। गीताप्रेस प्रबंधक लालमणि तिवारी ने कहाकि, कुछ शरारती विक्रेता आनलाइन व्यावसायिक प्लेटफार्मों का उपयोग कर गीताप्रेस की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वे हमारी पुस्तकों को कई सौ प्रतिशत अधिक मूल्य पर बेच रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए फ्लिपकार्ट, अमेजन व स्नैपडील के प्रबंध तंत्र को पत्र लिखा गया है।
दो दुकानदारों से छह लाख रुपए की लूट, वारदात सीसीटीवी में कैद

संगम नगरी प्रयागराज में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दो दुकानों में गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकान से 5000 और दूसरी दुकान से 6 लाख रुपए लूट कर आसानी से फरार हो गए। हालांकि लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना बुधवार देर शाम दुकान बंद करने के दौरान की है। अपाचे सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मनमोहन पार्क चौराहे कटरा पर लक्ष्मी ट्रेडिंग एवं आरपी गुप्ता की दुकानों पर लूट की वारदात हुई। दोनों ही आयरन की थोक दुकानें हैं। सीपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि, कर्नलगंज थाना क्षेत्र में दो दुकानों में लूट की वारदात हुई है। दोनों दुकानदारों के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
लखनऊ में छात्रा से यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज

एक युवक पर छात्रा का पीछा करने उसका यौन उत्पीड़न करने और उसकी पिटाई करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने लखनऊ के गौतम पल्ली थाने में मामला दर्ज कराया है। छात्रा के अनुसारए वह दो साल पहले मार्टिनपुरवा इलाके के मोहम्मद फरहान से उनके एक परिचित के जरिए मिली थी और वे दोस्त बन गए। हालांकि बाद में युवती को पता चला कि फरहान की कुछ बुरी आदतें हैं। युवती ने आगे बतायाए मैंने उससे खुद को दूर करना शुरू कर दिया। इससे वह परेशान हो गया और उसने मुझ पर अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। वह उस विश्वविद्यालय का दौरा करने लगाए जहां मैं पढ़ती हूं और यहां तक कि मेरे छात्रावास तक पहुंच गया जहां उसने मेरा यौन उत्पीड़न किया। डर से मैंने छात्रावास का कमरा खाली कर दिया। अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए मल्हार मोहल्ले में किराए के मकान में रहना शुरू कर दिया। उसने कहा कि फरहान ने अपने कुछ संपर्को के माध्यम से उसका पता लगाया और उस कमरे में पहुंचा जहां उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। युवती ने आरोप लगायाए समाज में बदनाम होने के डर से मैंने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। उसने मेरे माता.पिता से भी बात की और मेरे चरित्र के बारे में गलत बात की। अतिरिक्त सीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Home / Prayagraj / UP Top News : प्रयागराज में गंगा यमुना में उफान, बाढ़ से घिरी दो लाख की आबादी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो