scriptअलवर गैंगरेप: पीडि़ता पर अत्याचार की खौफनाक दास्तां, नुकीली चीज से गुप्तांग पर वार किया, इतना खून बहा, सडक़ लाल हो गई | Alwar GangRape: Attack On Private Parts Of Rape Victim Girl | Patrika News
अलवर

अलवर गैंगरेप: पीडि़ता पर अत्याचार की खौफनाक दास्तां, नुकीली चीज से गुप्तांग पर वार किया, इतना खून बहा, सडक़ लाल हो गई

Alwar Gangrape Latest Update: अलवर गैंगरेप मामले में बड़ी बात सामने आई है। चिकित्सकों ने बताया कि पीडि़ता के गुप्तांग पर नुकीली चीज से वार किया गया। अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया है।

अलवरJan 12, 2022 / 06:35 pm

Lubhavan

Alwar GangRape: Attack On Private Parts Of Rape Victim Girl

अलवर गैंगरेप: पीडि़ता पर अत्याचार की खौफनाक दास्तां, नुकीली चीज से गुप्तांग पर वार किया, इतना खून बहा की सडक़ लाल हो गई

अलवर. अलवर शहर में मंगलवार रात दरिंदों ने नाबालिग बच्ची से बलात्कार कर उसे तिजारा फाटक ओवरब्रिज पर फेंक दिया। दरिंदों ने पीडि़ता के साथ गैंगरेप किया और उसे गुप्तांग पर नुकीली चीज से मारा। जब पीडि़ता का खून बंद नहीं हुआ तो उसे तिजारा फाटक ओवरब्रिज पर फेंककर फरार हो गए। मूक-बधिर बालिका कडकड़़ाती सर्दी में करीब एक घंटे तक सडक़ पर पड़ी रही। इतना रक्त बहा कि सडक़ खून से लाल हो गई। वहां से गुजरते कई लोग भी मूक दर्शक बने रहे। पुलिस को सूचना दी गई। शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया।
पीडि़ता की उम्र करीब 15 साल

पीडि़ता अलवर ग्रामीण क्षेत्र की है। परिजनों ने बताया कि वह बोल नहीं पाती। मंगलवार दोपहर दो बजे वह घर से निकल गई थी। दरिंदों ने उसे किडनैप कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद नुकीली चीज से वार किया। खून नहीं रुका तो उसे तिजारा फाटक ओवरब्रिज की सडक़ पर फेंककर भाग गए।
जयपुर में भर्ती

मंगलवार रात करीब 9 बजे घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अलवर सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पीडि़ता को खून चढ़ाया गया। हालत गंभीर होने पर पीडि़ता को जयपुर रैफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन किया है। पीडि़ता की हालत देखकर एकाएक चिकित्सक भी भौचक्के रह गए।
सरकार ने साढ़े तीन लाख रुपए सहायता राशि दी

अमानवीयता की हद मौके पर लोगों ने पत्रिका को बताया कि जिस समय बच्ची दर्द से कराह रही थी। उस समय कुछ युवक पीडि़ता को अस्पताल पहुंचाने की बजाय मोबाइल से पीडि़ता का वीडियो बना रहे थे। इनमें से कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीडि़ता को अस्पताल पहुंचाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो