scriptपूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह का Health Update: 150 किमी green corridor बनाकर गुरुग्राम क्यों किया रेफर, पत्नी चित्रा सिंह की कल होगी अत्येष्टि | Big update regarding the health of former MP Manvendra Singh, referred to Gurugram after making 150 km green corridor, wife Chitra Singh's funeral will be held tomorrow. | Patrika News
अलवर

पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह का Health Update: 150 किमी green corridor बनाकर गुरुग्राम क्यों किया रेफर, पत्नी चित्रा सिंह की कल होगी अत्येष्टि

Big accident in Rajasthan: दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस वे के बीच रास्ते में नौगांवा क्षेत्र के गांव खुशपुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर से टकरा गई।

अलवरJan 31, 2024 / 11:03 am

JAYANT SHARMA

big_accident_in_alwer_photo_2024-01-31_10-57-16.jpg

Big accident

Big Accident in Rajasthan: पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल को अग्रिम इलाज के लिए अलवर से अब गुड़गांव रेफर किया जा रहा है। बताया गया है कि मानवेंद्र सिंह फिलहाल खतरे से बाहर हैं, लेकिन अंदरूनी चोटें होने की आशंका के चलते उन्हें अब गुडग़ांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज करवाने का फैसला लिया गया है। उनके अलावा दो अन्य को भी गुरुग्राम भेजा गया है। इनमें गाड़ी चालक भी शामिल है।
गौरतलब है कि पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली से जयपुर लौट रहे थे। दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस वे के बीच रास्ते में नौगांवा क्षेत्र के गांव खुशपुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण और दर्दनाक सड़क हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गईए जबकि मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अलवर स्थित नज़दीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां देर रात तक सबका प्राथमिक उपचार किया गया और फिर गुडगांव रेफर किया गया।

शिव विधायक भाटी पहुंचे अस्पताल
पूर्व सांसद और उनके परिवारजनों की कार के सड़क हादसे की अचानक आई खबर ने सभी को चौंका दिया। खबर मिलने के बाद शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी अलवर स्थित अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम जानी। भाटी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में चित्रा सिंह के निधन की खबर सभी के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि मानवेंद्र सिंह की हालत फिलहाल खतरे से बाहर हैए लेकिन अंदरूनी चोट की आशंका के चलते डॉक्टरों के कहने पर अब उन्हें गुड़गांव स्थित निजी अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
उधर पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की पुत्री हर्षिनी कंवर के इटली से पहुंचने व पुत्र हमीर सिंह के जोधपुर पहुंचने के बाद 1 फरवरी को अंतिम संस्कार किया जाना है।

Hindi News/ Alwar / पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह का Health Update: 150 किमी green corridor बनाकर गुरुग्राम क्यों किया रेफर, पत्नी चित्रा सिंह की कल होगी अत्येष्टि

ट्रेंडिंग वीडियो