scriptराजस्थान में यहां CAA के समर्थन में निकाली रैली, हजारों लोग हुए शामिल, हाथ में तख्ती और जुबां पर लगते रहे नारे | Citizenship Amendment Act Favour Rally In Alwar | Patrika News
अलवर

राजस्थान में यहां CAA के समर्थन में निकाली रैली, हजारों लोग हुए शामिल, हाथ में तख्ती और जुबां पर लगते रहे नारे

अलवर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाली गई। रैली में हजारों लोग मौजूद रहे।

अलवरDec 23, 2019 / 10:43 am

Lubhavan

Citizenship Amendment Act Favour Rally In Alwar

राजस्थान में यहां CAA के समर्थन में निकाली रैली, हजारों लोग हुए शामिल, हाथ में तख्ती और जुबां पर लगते रहे नारे

अलवर. राष्ट्रीय सुरक्षा मंच के तत्वावधान में रविवार को अलवर शहर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में रैली निकाली गई जिसमें भाजपा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविवार सुबह 11 बजे कम्पनी बाग स्थित शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए। वहां से रैली के रूप में शहर की सड़कों पर पैदल मार्च करते हुए निकले। रैली के आगे और पीछे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा जवान चल रहे थे। रैली कम्पनी बाग रोड से होकर मन्नी का बड़, मनुमार्ग तिराहा, पुलिस कंट्रोल रूम, बस स्टैण्ड रोड, विवेकानंद चौक, मालाखेड़ा बाजार, त्रिपोलिया, बजाजा बाजार, होपसर्कस, घंटाघर, पंसारी बाजार, चर्च रोड और मन्नी का बड़ होते हुए वापस कम्पनी बाग शदीद स्मारक पर पहुंची। राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन किया गया।
हाथों में तख्ती और जुबां पर नारे

रैली के दौरान लोग भारत माता की जय सहित देशभक्ति और केन्द्र सरकार के समर्थन में नारे लगाते रहे।

ये लोग और संगठन रहे शामिल
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरुका व बलवान यादव, शहर विधायक संजय शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश शर्मा, जसवंत यादव व हेमसिंह भड़ाना, पूर्व जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा, भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के संस्थापक रामकृष्ण गोस्वामी, डॉ. केके गुप्ता, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पं. जलेसिंह, रामकृष्ण मेघवाल, नगर परिषद उप सभापति घनश्याम गुर्जर, विहिप जिलाध्यक्ष केशवचंद शर्मा, अशोक खन्ना, प्रमोद विजय, राजदुलारी, युवा ब्राह्मण सभा परिवार के आकाश मिश्रा समेत ब्रजभूमि कल्याण परिषद, भारत की तिब्बत सीमा सहयोग संगठन, संस्कार भारती, भारत विकास परिषद, विवेकानंद स्मारक समिति, भारतीय विचार मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, वनवासी कल्याण परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एकल विद्यालय, सेवा भारती, ग्राहक पंचायत, अलवर चैम्बर ऑफ कॉमर्स, पूर्व सैनिक परिषद, मत्स्य छात्रसंघ, बजरंग सेना मौजूद रहे। रैली में एकल विद्यालय के 500 से अधिक शिक्षक और बच्चों ने भी भाग लिया।
कानून के पक्ष में रखे विचार

सभा में डॉ. के के गुप्ता ने कहा कि संविधान के दायरे में बना यह कानून भारत ही नहीं, बल्कि विश्व शांति, आजादी और न्याय व्यवस्था के लिए जरूरी है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा मार्च ब्रजभूमि कल्याण परिषद की ओर से 2 साल से पूरे ब्रज क्षेत्र और अलवर में निकाला जा रहा है।

Home / Alwar / राजस्थान में यहां CAA के समर्थन में निकाली रैली, हजारों लोग हुए शामिल, हाथ में तख्ती और जुबां पर लगते रहे नारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो