बाबा साहब को किया याद,बाबा साहब को किया याद,राजस्थान में यहां विकराल रूप ले रहा कोरोना, फिर भी लापरवाही कर रहे लोग, बाजार में भीड़ और मास्क भी नहीं
अलवर. कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। अलवर शहर में सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। फिर भी लोगों की लापरवाही जारी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड और बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं तथा सोशल डिस्टेंसिंग की भी पालना नहीं कर रहे हैं। अलवर सब्जी मंडी में सैकड़ों लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। कोरोना के लगातार इतने मामले आने का कारण ही लापरवाही है। गत वर्ष लोग कोरोना से भयभीत थे, लेकिन दूसरी लहर के दौरान वे बेफिक्र होकर घूम रहे हैं।
अप्रेल माह की शुरुआत होते ही कोरोना वायरस के संक्रमण ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। अप्रेल माह में अब तक 1700 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मरीज अलवर शहर में मिले हैं। अलवर शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। फिर भी लोग लापरवाही जारी है। शहर के बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थल और बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। कई दुकानदार भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग की भी पालना नहीं हो रही है।