scriptछत से उतरे और चुरा ले गए पन्द्रह लाख के सोने के गहने | Got off the roof and stole fifteen million gold ornaments | Patrika News
अलवर

छत से उतरे और चुरा ले गए पन्द्रह लाख के सोने के गहने

कैथवाडा (भरतपुर). मंगलवार रात करीब दस बजे बंद पड़ी टाउन चौकी से सटे मकान में तीन अज्ञात जने घुस गए और अकेली सो रही महिला को चारपाई से बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चोर घर में से करीब सात लाख रुपए और 200 ग्राम सोना व आधा किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

अलवरNov 27, 2019 / 08:25 pm

Subhash Raj

छत से उतरे और चुरा ले गए पन्द्रह लाख के सोने के गहने

छत से उतरे और चुरा ले गए पन्द्रह लाख के सोने के गहने

घटना के समय महिला के परिजन अलवर जिले के कठूमर में भात कार्यक्रम में हुए थे। रात करीब 12 बजे घर पहुंचे तो उन्हें महिला चारपाई से बंधी मिली। महिला को खोलने पर उसने वारदात की जानकारी दी। परिजनों ने बाद में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। उधर, पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में महिला के पति नरेश चंद साहू ने मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को वह और बाकी परिजन अलवर जिले के कठूमर में शादी समारोह में भात भरने गए थे। पीछे से पत्नी द्रौपदी घर पर अकेली थी। रात करीब दस बजे तीन अज्ञात जने छत के रास्ते घर में घुस आए और चारपाई पर सो रही उसकी पत्नी द्रौपदी को हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चोर घर में रखे करीब सात लाख रुपए एवं 200 ग्राम सोना तथा आधा किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। कार्यक्रम में से रात में वापस घर लौटने पर परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। पीडि़त नरेश साहू ने बताया कि वह चार भाई हैं और सभी को मिलकर कोई अचल संपत्ति खरीदनी थी। उसके दो भाई फरीदाबाद तथा लक्ष्मणगढ़ में रहते हैं जो मंगलवार को गांव कैथवाडा आए हुए थे। सभी ने मिलकर यह राशि जमा की थी। इसके अलावा पुत्र की शादी के लिए गहने एवं जेवरात भी रखे हुए थे।
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि मंगलवार देर शाम एक लड़का उससे सामान खरीदने आया था। वह उसके परिजनों के शादी में जाने की बात पूछ रहा था। इस आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो