सुरक्षा इंतजामों पर कुछ नहीं
केन्द्र सरकार की ओर से 12 हजार 173 करोड़ रुपए की लागत से 1382 किलोमीटर लम्बे दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य एनएचएआई द्वारा कराया जा रहा है। 8 लेन के दिल्ली-मुम्बई एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के दिल्ली-अलवर-दौसा-लालसोट खंड का काम पूरा हो चुका है। गत 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्सप्रेस-वे के दिल्ली-अलवर-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया। सोहना से लालसोट की दूरी 247 किलोमीटर है। जिस पर रोजाना हजारों वाहन दौड़ रहे हैं, लेकिन यहां सुरक्षा के इंतजाम कुछ नहीं हैं। एक्सप्रेस-वे अलवर जिले से कई किलोमीटर एरिया में गुजर रहा है, लेकिन एक्सप्रेस-वे पर न तो पुलिस थाना खोला गया है और न ही ट्रैफिक पुलिस चौकी।