scriptपानी की समस्या से तंग आकर महिलाओं ने जलदाय विभाग के कार्यालय पर लगाया ताला | Lock on gate of water department in alwar | Patrika News
अलवर

पानी की समस्या से तंग आकर महिलाओं ने जलदाय विभाग के कार्यालय पर लगाया ताला

अलवर में पेयजल समस्या के चलते रोज जलदाय विभाग के बाहर प्रदर्शन हो रहे है। लेकिन अब महिलाओं ने परेशान होकर गेट को ताला लगा दिया।

अलवरApr 26, 2018 / 04:10 pm

Prem Pathak

Lock on gate of water department in alwar
अलवर.पेयजल समस्या से परेशान भूदर कॉॅलोनी की महिलाओं ने बुधवार को मनुमार्ग स्थित जलदाय विभाग के मुख्य गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी की। पानी सप्लाई की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
भूदर कॉलोनी में लम्बे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। इस सम्बंध में लोगों ने कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष लीली यादव के नेतृत्व में महिलाएं जलदाय विभाग के कार्यालय पर पहुंची। वहां अधिकारियों के नहीं मिलने पर उन्होंने गेट पर ताला दिया व मुख्य गेट पर बैठ गई। वहीं लखण्डा वाला कुआं क्षेत्र में भी पानी की समस्या को लेकर पार्षद निरंजन सैनी के नेतृत्व में लोगों ने जलदाय विभाग के कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा इंदिरा कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी सहित कई मोहल्लों व कॉलोनी के लोगों ने अपनी पानी सम्बन्धित समस्या बताई।
घरों में हो रहा नालों का पानी सप्लाई

रथ खाना, भैरू का चबूतरा वार्ड नम्बर 19 व 23 में कई दिनों से नलों में बदबू दार पानी सप्लाई हो रहा है। इससे परेशान लोगों ने जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इसमें लोगों ने कहा कि अगर तीन दिनों में उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन करेंगे।
खुलेआम शहर में हो रही है बोरिंग

ट्रांसपोर्ट नगर में कला कॉलेज ओवर ब्रिज के पास चार दिन पहले अवैध बोरिंग हुई है। लोगों ने इसकी शिकायत की। इस पर जिला प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया। उल्टा आरोपित को शिकायत करने वालों के बारे में जानकारी दे दी। इस पर आरोपित ने शिकायत कर्ता को धमकी देना शुरू कर दिया है। इस सम्बंध में जिला कलक्टर से लेकर तहसीलदार तक सभी को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं अधिकारी फोन नहीं उठाते, जिससे लोग अपनी समस्या बता नहीं पाते।

Home / Alwar / पानी की समस्या से तंग आकर महिलाओं ने जलदाय विभाग के कार्यालय पर लगाया ताला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो