scriptअलवर में कांग्रेस रैली से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया, इस खतरनाक काम को देने वाले थे अंजाम | police arrest five pickpocket from alwar congress relly | Patrika News
अलवर

अलवर में कांग्रेस रैली से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया, इस खतरनाक काम को देने वाले थे अंजाम

अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह यादव के नामांकन रैली के दौरान पुलिस ने खतरनाक काम करते 5 जनों को गिरफ्तार किया है

अलवरJan 08, 2018 / 09:59 pm

Rajiv Goyal

police arrest five pickpocket from alwar congress relly
अलवर. कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह की नामांकन रैली में सोमवार को जहां कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी, वहीं कार्यकर्ताओं की आड़ में कई सफेद कबूतर (जेबकतरे) भी रैली में शामिल हो गए। उन्होंने एक-एक कर रैली में शामिल कई लोगों की जेब काटी। बाद में इनमें से पांच जेबकतरों को पुलिस ने दबोच लिया। इनमें से एक जेबकतरे के पास पुलिस को हथियार भी मिला।
कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह की नामांकन रैली थी। इसके चलते नंगली सर्किल स्थित उनके चुनाव कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसी भीड़ में जेबकतरों का एक दल भी घुस गया और जेब तराशने लगा। रैली में सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों की निगाह जब जेबकतरों पर पड़ी तो उन्होंने एक-एक कर इनमें से पांच जनों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। कोतवाल के अनुसार गिरफ्तार जेबकतरों में से तीन जने गोपाल (20) पुत्र सजना बावरिया, राजेश (19) पुत्र करणसिंह बावरिया तथा धर्मा (20) पुत्र सुन्दर बावरिया भरतपुर की रणजीत नगर कच्ची बस्ती के निवासी हैं। वहीं, एक अन्य जेबकतरा सवाई माधोपुर कच्ची बस्ती निवासी जीतिया (21) पुत्र जयचंद बावरिया है। पुलिस को एक जेबकतरे बलीता रोड कोटा निवासी राजा (20) पुत्र नानकराम भाट के पास एक कट्टा भी मिला। जिसे पुलिस ने आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया है।
रैली की सुनकर आए जेब काटने

पुलिस पूछताछ में जेबकतरों ने बताया कि वे अलवर में कांग्रेस की रैली की खबर सुनकर जेब तराशने आए। वे सुबह भरतपुर से चले और बस में बैठकर अलवर पहुंचे। यहां से सीधे वे रैली में आए और अपने-अपने काम पर लग गए।
सफेद पेंट-शर्ट पहने, ताकि लगें कार्यकर्ता

रैली में जेब तराशने आए सभी जेबकतरे सफेद पेंट व सफेद शर्ट पहने हुए थे। ताकि वे अन्य कार्यकर्ताओं की भांति लगें और उनको आसानी से नहीं पहचाना जा सके। सभी जेबकतरों ने स्पोट्र्स शूज भी पहन रखे थे,ताकि पोल खुलने पर भागने में आसानी रहे। पुलिस जेबकतरों से पूछताछ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो