scriptरामगढ़ सीट पर मतगणना जारी, 11वें राउंड में कांग्रेस की साफिया खान आगे | Ramgarh Assembly election result 2019 | Patrika News
अलवर

रामगढ़ सीट पर मतगणना जारी, 11वें राउंड में कांग्रेस की साफिया खान आगे

रामगढ़ विधानसभा सीट के चुनाव की मतगणना बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी हैै।

अलवरJan 31, 2019 / 10:32 am

Santosh Trivedi

safia khan
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट के चुनाव की मतगणना बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी हैै।

मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हुई। 11वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खान, अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के सुखवंत सिंह से 12815 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 14 टेबलों पर की जा रही है, जो 20 राउंड में पूरी होगी।
राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों में 199 पर 7 दिसंबर को चुनाव हुए थे लेकिन अलवर जले के रामगढ विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव स्थगित किया गया था। बाद में बसपा ने यहां कसे पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को मैदान में उतारा है। रामगढ़ में कुल 2 लाख 35 हजार 625 मतदाता थे। इनमें से एक लाख 10 हजार 497 महिला मतदाता और एक लाख 46 हजार 613 पुरुष मतदाता है।
कांग्रेस के अभी 99 विधायक
कांग्रेस के अभी 99 विधायक हैं और वह सहयोगी दल के एक सदस्य के समर्थन से राज्य की सत्ता में है। यदि कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आया तो 100 का आंकड़ा पूरा हो जाएगा। भाजपा जीतती है तो उसकी संया 73 से 74 विधायकों की हो जाएगी। दोनों दलों इस जीत को लोकसभा चुनाव में भुनाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। यही वजह है कि सत्ताधारी कांग्रेस ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक रखी थी। मुयमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से लेकर कई मंत्री और बड़े नेता प्रचार के लिए पहुंचे।
मतगणना के लिए पुख्ता इंतजाम
रामगढ़ में कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां अब तक हुए 14 चुनावों में 10 बार कांग्रेस और 4 बार भाजपा जीती है। इनमें भी कांग्रेस से 3 बार जुबेर खान और भाजपा से 3 बार ज्ञानदेव आहूजा विधायक चुने गए हैं। 15 विधानसभा के लिए इस बार हुए चुनाव में रामगढ़ से कांग्रेस ने साफिया जुबेर व भारतीय जनता पार्टी ने सुखवंत सिंह पर दांव लगाया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जगत सिंह को टिकट दिया। एक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होने के कारण जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कॉलेज के बाहरी हिस्से में पुलिस तैनात है। वहीं स्ट्रांग रूम के आसपास केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो