scriptसरिस्का में क्या नए साल में कर सकेंगे सफारी | sariska letest safari in new year news | Patrika News
अलवर

सरिस्का में क्या नए साल में कर सकेंगे सफारी

अभी वीक एंड पर सफारी फुल चल रही है, वहीं नए साल में सरिस्का पर्यटकों से गुलजार होगा। सरिस्का में वीक एंड पर 20 जिप्सी व 15 केंटर की बुकिंग हो रही है। नए साल के लिए 10 दिसम्बर के आसपास ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी।

अलवरDec 01, 2023 / 12:08 am

Prem Pathak

सरिस्का में क्या नए साल में कर सकेंगे सफारी

सरिस्का में क्या नए साल में कर सकेंगे सफारी

सरिस्का टाइगर रिजर्व में अभी वीक एंड पर ही सफारी फुल चल रही है, लेकिन नए साल में यहां पर्यटकों की बहार रहने की उम्मीद है। कारण है कि इन दिनों बाघों की पर्यटकों को खूब साइटिंग हो रही है। इस कारण नए साल में यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है।
सरिस्का में एक अक्टूबर से पर्यटन सीजन शुरू हुआ है। पर्यटन सीजन में यहां शनिवार एवं रविवार को अवकाश के दिनों में सफारी फुल चल रही है। वीक एंड पर सरिस्का में 20 जिप्सी और 15 केंटरों में पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है। यानी वीक एंड पर सुबह व दोपहर की सफारी में जिप्सियां फुल चल रही है। हालांकि अवकाश के दिनों में सुबह के समय केंटरों को पर्यटक कम ही पसंद करते हैं, लेकिन दोपहर की सफारी में करीब 15 केंटरों में पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है।
सप्ताह के अन्य दिनों में कम रहते हैं पर्यटक

शनिवार व रविवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य दिनों में सरिस्का टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या कम रहती है। अन्य दिनों में पांच- छह जिप्सियों की बुकिंग हो पाती है।
नए साल की बुकिंग जल्द होगी शुरू

नए साल सेलिबेशन के लिए बड़ी संख्या में देशी विदेशी सैलानी सरिस्का टाइगर रिजर्व में घूमने आते हैं। पर्यटकों का पहुंचने का क्रम 25 दिसम्बर से शुरू हो जाता है और यह नई साल की 5 तारीख तक जारी रहता है। इन दिनों में सरिस्का में पर्यटकों को जिप्सियां मिलना मुश्किल हो जाता है। सरिस्का के अधिकारियों का मानना है कि आगामी 10 दिसम्बर के आसपास सैलानियाें की नए साल के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। इस बार सरिस्का में अच्छी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Hindi News/ Alwar / सरिस्का में क्या नए साल में कर सकेंगे सफारी

ट्रेंडिंग वीडियो