scriptसरिस्का से आई अच्छी खबर, बाघिन एसटी-10 बनी मां, जन्मे 3 शावक! | sariska national park sariska tigress st-10 gave birth to three cubs | Patrika News
अलवर

सरिस्का से आई अच्छी खबर, बाघिन एसटी-10 बनी मां, जन्मे 3 शावक!

sariska national park tiger : सरिस्का से अच्छी खबर आई है, बाघिन एसटी-10 ने तीन शावकों को जन्म दिया है।

अलवरJul 23, 2019 / 09:16 am

Lubhavan

sariska national park sariska tigress st-10 gave birth to three cubs

सरिस्का से आई अच्छी खबर, बाघिन एसटी-10 बनी मां, जन्मे 3 शावक!

अलवर. Sariska national park tiger : सरिस्का बाघ परियोजना ( sariska tiger reserve ) में बाघिन एसटी-10 ( tigress st-10 ) की ओर से फिर से शावकों को जन्म देने की बात सामने आई है। हालांकि सरिस्का प्रशासन अभी बाघिन के शावकों के जन्म देने की बात से इनकार कर रहा है। वहीं बाघ एसटी-13 के फिर से बाघिन व शावकों के पास पहुंचने की बात बताई जा रही है।
( sariska national park ) सूत्रों के अनुसार सरिस्का में बाघिन एसटी-10 ने जून माह में संभवत: दो शावकों को जन्म दिया है। बाघिन ने इस बार भी वहीं शावकों को जन्म दिया बताते हैं, जहां पूर्व में शावकों को जन्म दिया था। हालांकि इन दोनों जगहों में कुछ दूरी का अंतर बताया गया है।
उल्लेखनीय है कि बाघिन एसटी-10 ने गत वर्ष के अंत में सरिस्का स्थित पानी ढाल में तीन शावकों को जन्म दिया था। सरिस्का प्रशासन ने तीनों शावकों की फोटो जारी कर इसकी पुष्टि भी की थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद बाघ एसटी-13 के शावकों के पास पहुंचने और बाद में शावकों के अचानक गायब होने की बात सामने आई। इस कारण शावकों का बाघ एसटी-13 की ओर से शिकार करने की आशंका जताई गई थी।
कई दिन पूर्व ही दिखने लगे थे लक्षण

सरिस्का ( sariska alwar ) में बाघिन एसटी-10 के गर्भवती होने के लक्षण कई दिन पूर्व ही दिखाई देने लगे थे। बाद में गत जून महीने में बाघिन के रेडियो कॉलर के सिग्नल लंबे समय तक एक ही जगह आने की बात बताई जा रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाघिन से शावकों को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक शावकों के न तो फोटो जारी किए गए हैं और न ही शावकों को देखने का कोई दावा कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि शावकों के गायब होने के बाद बाघ एसटी-13 कई दिनों तक बाघिन एसटी-10 के सम्पर्क में रहा था, इससे सरिस्का कर्मियों को भी जल्द ही बाघिन के पुन: शावकों को जन्म देने की उम्मीद थी।
इस बार सरिस्का प्रशासन बरत रहा सावचेती
सरिस्का प्रशासन इस बार शावकों को लेकर सावचेती बरत रहा है। सूत्रों का कहना है कि भले ही सरिस्का प्रशासन बाघिन के शावकों के जन्म देने की बात से इनकार कर रहा है, लेकिन पिछले दिनों बाघिन की टैरिटरी में बड़ी संख्या में कैमरे लगाए गए हैं। हालांकि इन कैमरों में शावकों व बाघिन के फोटो आने की बात की पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं है। वहीं पिछली बार बाघिन के शावकों के जन्म देने की पुष्टि व फोटो जारी करने की जल्दबाजी को शावकों की मौत का कारण माना जा रहा है। इस कारण इस बार सरिस्का प्रशासन शावकों के जन्म देने को लेकर सावचेती बरत रहा है।
बाघ एसटी-13 ने फिर बढ़ाई चिंता

सूत्रों का कहना है कि बाघ एसटी-13 करीब 10-12 दिन पहले बाघिन एसटी-10 व शावकों के पास पहुंच गया था। बाघ उस क्षेत्र में कई दिनों तक रहा, इससे आशंका है कि कहीं बाघ ने फिर से शावकों को नुकसान नहीं पहुंचाया हो।
शावकों को जन्म देने की जानकारी नहीं

सरिस्का में बाघिन एसटी-10 के शावकों को जन्म देने की कोई जानकारी नहीं है। सरिस्का प्रशासन को ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।
-सेढूराम यादव , डीएफओ, सरिस्का बाघ परियोजना

Home / Alwar / सरिस्का से आई अच्छी खबर, बाघिन एसटी-10 बनी मां, जन्मे 3 शावक!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो