scriptपरिवार गया था गणगौर पूजने, चोरों ने पीछे से साफ किया घर | THEFT IN ALWAR ON GANGAUR | Patrika News
अलवर

परिवार गया था गणगौर पूजने, चोरों ने पीछे से साफ किया घर

अलवर में दिन-दहाड़े चोरी की घटना सामने आई है, जिस समय परिवार गणगौर पूजने गया था, चोरों ने घर साफ कर दिया।

अलवरMar 21, 2018 / 10:42 am

Prem Pathak

THEFT IN ALWAR ON GANGAUR
जिले में रोजाना 170 घायल व गंभीर मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाली 108 एम्बुलेंस सेवा सहित 104 व बेस एम्बुलेंस सेवा मंगलवार को ठप हो गई। एम्बुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर रहने से सबसे ज्यादा परेशानी घायल व गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में आई। समय पर उपचार नहीं मिलने से कई मरीज एम्बुलेंस के इंतजार में तडफ़ते रहे। वहीं, कुछ को निजी एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। उधर, आपात सेवा 104,104 और बेस एम्बुलेंस का संचालन कर रही जीवीके कम्पनी के पीआरओ भानू सोनी ने दावा किया कि एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल के दौरान भी अलवर में 14 एम्बुलेंस रोजाना की भांति चली। इन एम्बुलेंस ने 39 घायल व गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया।
मनमाना किराया वसूला

आपात सेवा 104,104 और बेस एम्बुलेंसकर्मियों के विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने से प्राइवेट एम्बुलेंसों की निकल पड़ी। इस दिन सामान्य चिकित्सालय में प्राइवेट एम्बुलेंस आती-जाती रही। यही हाल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का था। प्राइवेट एम्बुलेंस चालकों ने मनमाना किराया भी वसूला।
अलवर में 70 एम्बुलेंस

जिले में आपात सेवा 104,104 और बेस एम्बुलेंस की संख्या 70 है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार इनमें 108 एम्बुलेेंस 41,104 एम्बुलेंस 27 व शेष बेस एम्बुलेंस हैं। उधर, खैरथल के सीएचसी में दो एम्बुलेन्स लगी हुई है। चालक कपिल ने बताया कि पूर्व में आंदोलन के दौरान हटाए गए चालकों को वापस लेने, वेतन वृद्धि व ड्यूटी भी 8 घंटे करने की मांगों को लेकर यह हड़ताल शुरू की गई है।

Home / Alwar / परिवार गया था गणगौर पूजने, चोरों ने पीछे से साफ किया घर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो