अनियंत्रित कार गहरे गड्ढे में गिरी, एक घायल
ट्रोले की चपेट में आने से कार अनियंत्रित हुई
अलवर•Nov 17, 2019 / 01:53 am•
Shyam
अलवर. दहमी गांव के पास गड्ढे में गिरी कार।
अलवर. बहरोड़ क्षेत्र के दहमी गांव के पास हाईवे पर तेज गति से चल रही कार ट्रोले की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिर गई। जिससे कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को दहमी के पास ट्रोले की चपेट में आने से कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। टक्कर से कार का संतुलन बिगड़ जाने के कारण हाईवे से नीचे पलटते हुए गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग घटनाास्थल पर एकत्रित हो गए। लोगों की मदद से घायल कार चालक को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायल की हालत गंभीर होने के कारण घायल को जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से हादसे के बारे में जानकारी ली। इधर, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Hindi News/ Alwar / अनियंत्रित कार गहरे गड्ढे में गिरी, एक घायल