आपको बता दें कि केदार जाधव लंबे समय से टीम इंडिया का भी हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा आईपीएल में भी अब उनको खेलते हुए नहीं देखा गया। सोमवार को केदार जाधव ने सोशल मीडिया पर संन्यास को लेकर जो नोट शेयर किया। इस दौरान उन्होंने कई फोटो का एक वीडियो शेयर किया, जिसके बैकराउंड में किशोर कुमार का गाना चल रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भी कुछ इसी तरह संन्यास का ऐलान किया था।