SL vs SA, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सबसे बड़ा मुकाबला आज नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों के बीच का आंकड़ा तो प्रेटियाज टीम के पक्ष में जाता है लेकिन श्रीलंका वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है तो साउथ अफ्रीका कभी फाइनल में भी नहीं पहुंची है। साउथ अफ्रीका 2014 के बाद से टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच नहीं जीत पाई है। श्रीलंका के खिलाफ आज इस तिलिश्म को तोड़ साउथ अफ्रीका अपने अभियान का आगाज करना चाहेगी।