
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज। (फोटो सोर्स: IANS)
Mohammad Siraj on T20i Comeback: मोहम्मद सिराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में देरी से शामिल होने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्हें हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में वापसी करते ही यूएसए के खिलाफ पहले ही मैच में शानदार स्पेल डाला। सिराज ने 3/29 के आंकड़े के साथ एक बार फिर साबित किया कि वह हमेशा टीम के लिए सबकुछ झौंकने को तैयार हैं। जसप्रीत बुमराह के बुखार से पीडि़त होने के बाद उन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और उन्होंने दोनों हाथों से इस मौके को भुनाया।
मैच के बाद सिराज ने माना कि जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें पहली बार फोन करके भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम के साथ आखिरी मिनट में जुड़ने के लिए तैयार रहने को कहा तो वह हैरान रह गए थे। अपने अचानक शामिल होने के पीछे की कहानी बयां करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने शुरू में सूर्या के मैसेज को मजाक समझकर नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन सेलेक्टर्स के एक और कॉल ने पुष्टि की कि नेशनल टीम में उनकी अप्रत्याशित वापसी हो गई है।
सिराज ने बताया कि दो दिन पहले सूर्या भाई ने फोन पर कहा कि मियां बैग पैक कर और आजा (मुंबई)। मैंने उनसे कहा कि भाई मजाक मत करो, क्योंकि यह तो होने वाला है नहीं। लेकिन उन्होंने कहा कि मैं सच कह रहा हूं, तैयार हो जाओ। इसके बाद मुझे सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा भाई का फोन आया। अपनी इस अप्रत्याशित वापसी पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि भगवान ने जो लिखा है उसे कोई नहीं बदल सकता।
जब उनसे पूछा गया कि हैदराबाद के लिए कुछ रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के बाद फरवरी में ब्रेक के लिए उन्होंने क्या प्लान बनाया था, तो सिराज ने कहा कि 15 तारीख को रियल मैड्रिड का मैच है और मैं उसे देखने जा रहा था और उसके बाद रमजान, लेकिन भगवान ने जो लिखा है…।
सिराज ने माना कि इंडिया की T20 वर्ल्ड कप टीम में उनकी देर से एंट्री अभी भी उन्हें सपने जैसी लग रही है, क्योंकि पिछले साल ज्यादातर समय टी20 इंटरनेशनल प्लान से बाहर रहने के बाद उन्होंने कभी टूर्नामेंट का हिस्सा बनने की उम्मीद नहीं की थी।
उन्होंने बताया कि जब मैं फ्लाइट में था तो यह एक सपने जैसा लग रहा था, क्योंकि मैंने वर्ल्ड कप में खेलने के बारे में सोचा ही नहीं था। पिछले एक साल से प्लानिंग चल रही थी, जो लोग इसमें खेलने वाले थे, उन्हें मौके मिल रहे थे और क्योंकि मैंने टी20I नहीं खेले थे, इसलिए मुझे समझ आ गया था कि मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगा।
Published on:
08 Feb 2026 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
