8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Suryakumar Yadav ने T20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, एक झटके में तोड़े रोहित-विराट और युवराज सिंह के रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav T20i Records: सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ विस्‍फोटक अर्धशतकीय पारी खेलते हुए शानदार जीत दिलाई है। इस पारी के दम पर सूर्या ने एक झटके में ही युवराज सिंह, रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 08, 2026

Suryakumar Yadav T20i Records

यूएसए के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद बल्‍ला उठाते सूर्यकुमार यादव। (फोटो सोर्स: IANS)

Suryakumar Yadav T20i Records: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ 29 रनों से शानदार जीत दर्ज की है। एक समय 76 पर 6 विकेट गिरने के बाद मैच भारत के हाथ से निकलता नजर आ रहा था, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महज 49 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्‍कों के दम पर 84 रनों नाबाद विस्‍फोटक पारी खेलते हुए स्‍कोर को 160 के पार पहुंचाते हुए मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार पारी के लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही उन्‍होंने टी20 वर्ल्‍ड कप में इतिहास रचते हुए युवराज सिंह का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्‍यादा POTM अवॉर्ड

यूएसए के खिलाफ प्‍लेयर ऑफ द मैच (POTM) का खिताब जीतने के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने एक झटके में तीन दिग्‍गजों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वह टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा 4 प्‍लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्‍होंने इस मामले में तीन-तीन अवॉर्ड जीतने वाले युवराज सिंह, रोहित शर्मा और आर अश्विन के रिकॉर्ड को तोड़ा है। इस मामले में 8 अवॉर्ड के साथ शीर्ष पर विराट कोहली हैं।

विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा प्‍लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड की बात करें तो सूर्यकुमार यादव ने इस मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार यादव अब 105 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 17 अवॉर्ड के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली ने 125 T20I 16 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। इस मामले में तीसरे पायदान पर 14 अवॉर्ड (159 मैच) के साथ रोहित शर्मा हैं तो 8 अवॉर्ड (88 मैच) के साथ चौथे स्‍थान पर हैं।

एक नजर मैच पर

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने महज 76 रनों के स्‍कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेलते हुए स्‍कोर को 9 विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया। तिलक वर्मा ने 16 गेंद पर 25 और ईशान किशन ने 16 गेंद पर 20 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे खाता नहीं खोल सके थे। रिंकू सिंह 6, हार्दिक पांड्या 5 और अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए।

29 रनों से जीता भारत

162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की शुरुआत भी बेहद खराब रही। उसके शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाज फ्लॉप रहे। सलामी बल्लेबाज एंड्रियस गौस 6, सैतेजा मुक्कमल्ला 2 और कप्तान मोनांक पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए। 13 पर 3 विकेट गंवा चुकी यूएसए को मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर स्कोर को 71 तक ले गए। मिलिंद इसी स्कोर पर 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 98 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में संजय कृष्णमूर्ति भी 37 रन बनाकर आउट हो गए।

इन दोनों की जोड़ी टूटने के बाद यूएसए का निचला क्रम ढह गया। शुभम रंजने के 22 गेंद पर बनाए 37 रन के बावजूद यूएसए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना सकी और 29 रन से मैच हार गई।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 World Cup 2026