भिवाड़ी में किशोरी से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार उद्योगनगरी में बुधवार मध्य रात के बाद किशोरी से बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। भिवाड़ी के यूआईटी फेज थर्ड थाने के प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी श्याम सिंह (20) पुत्र रामनाथ प्रजापत है, जो उत्तरप्रदेश के एटा जिले के नौखेड़ा इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी इलाके से भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि पीडि़ता बुधवार रात करीब डेढ़ बजे लघुशंका करने के लिए बाहर निकली। इसी दौरान आरोपी उसे जबरन अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता के भाई ने गुरुवार सुबह पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में भी ले लिया था।