25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा की छुट्टी! KKR के कोच से ‘हिटमैन’ ने कहा, ‘मेरा तो आखिरी है’

क्या रोहित शर्मा आईपीएल में आखिरी सीजन खेल रहे हैं? ये सवाल तब से उठ रहा है, जब से अभिषेक नायर के साथ बातचीत की उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 11 May 2024, 5:55 PM IST

Mumbai Indians

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक रोहित शर्मा के नाम पर चर्चा जारी है। शुक्रवार को उनकी एक वीडियो ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। उनके फैंस हैरान हैं और क्रिकेट विशेषज्ञ परेशान है। मुंबई इंडियंस इस सीजन में अपना 13वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलेगी। इस मैच से किसी भी टीम के प्लेऑफ की राह पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है तो मुंबई इंडियंस बाहर हो चुकी है। हालांकि इस मैच में बड़े बड़े स्टार और दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिनके प्रदर्शन को देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन रहा खराब

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। 5 बार की आईपीएल चैंपियन ने इस सीजन 12 में से सिर्फ 4 मैच जीते हैं और बचे हुए 2 मैच जीतकर भी वह सिर्फ 12 अंक तक पहुंच पाएगी। इस दौरान न रोहित शर्मा कमाल कर पाए न कप्तान हार्दिक पंड्या ने कुछ खास किया। आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया और हार्दिक पंड्या को रोहित शर्मा की जगह कप्तान बना दिया। जिसके बाद मीडिया जगत में ये खबरें भी चलीं कि वह अगले सीजन दूसरे फ्रेंचाइजी से खेलेंगे। हालांकि रोहित शर्मा की अभिषेक नायर के साथ बातचीत ने इस मामले को अलग ही हा दे दी है।

अभिषेक नायर से कहा ये मेरा लास्ट है

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले 60वें आईपीएल 2024 मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और अभिषेक नायर मैदान पर बात करते हुए नजर आए। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ लंबी बात की। रोहित शर्मा ने बातों ही बातों में अभिषेक नायर से कहा, 'मेरा क्या है भाई, मेरा तो यह आखिरी है।' जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि रोहित शर्मा आईपीएल 2024 के बाद संन्यास ले लेंगे। माना तो यह भी जा रहा है कि रोहित शर्मा 2024 वर्ल्ड कप के बाद छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे।

ये भी पढ़ें: जेम्स एंडरसन लेने जा रहे क्रिकेट से संन्यास, इस तारीख से खेलेंगे आखिरी टेस्ट, कायम रहेगा सचिन का ये महारिकॉर्ड