script13 साल की बेटी को घर में अकेला छोड़ गया था पिता, लौटा तो मिली इस हाल में, जब पता चली ये बात तो… | 13 year old daughter suicide to eat poisen | Patrika News
अंबिकापुर

13 साल की बेटी को घर में अकेला छोड़ गया था पिता, लौटा तो मिली इस हाल में, जब पता चली ये बात तो…

सुबह-सुबह घर से निकला था पिता और दोपहर में लौटा था घर, डॉक्टरों ने बताई ये बात और भेज दिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल

अंबिकापुरJan 14, 2019 / 08:05 pm

rampravesh vishwakarma

Dead body

Dead body

अंबिकापुर. 13 वर्षीय पुत्री को रविवार की सुबह घर में छोड़कर पिता मवेशियों को चराने जंगल की ओर गया था। दोपहर में जब वह लौटा तो बेटी बेहोश पड़ी थी, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। वह तत्काल जिला अस्पताल में उसे ले गया।
यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पता चला की बेटी ने जहर खा लिया था। उसने क्यों जहर का सेवन किया, यह पता नहीं चल सका है।

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जबला निवासी भूखल राम नागवंशी रविवार को मवेशी चराने गया था। इस दौरान घर में उसकी 13 वर्षीय पुत्री राधापति बाई थी। इसी बीच राधापति ने अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर लिया।
पिता जब दोपहर २ बजे मवेशी चरा कर घर लौटा तो पुत्री बेहोश पड़ी थी। आनन-फानन में वह उसे इलाज के लिए जशपुर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।

यहां चिकित्सकों ने उसे बेतहर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतिका ने किस कारण से जहर का सेवन किया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो