युवक कांग्रेस प्रवक्ता विष्णु सिंह देव का शहर के मठपारा में दोमंजिला मकान स्थित है। 27 जनवरी को विष्णु सिंह देव अपनी पत्नी व बच्चे के साथ अपने पैतृक निवास बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ गए थे। रविवार की दोपहर करीब 1 बजे जब वे घर लौटे तो भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
एक्जॉस्ट फैन उखाडक़र घुसे थे चोर
पुलिस ने जब मौके पर जांच की तो पाया कि चोर पीछे के रास्ते से एक्जॉस्ट फैन को उखाडक़र मकान में घुसे थे। चोरों की संख्या कितनी है, यह पता नहीं चल पाया है।
चोरों के हौसले बुलंद
शहर में आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम देकर चोरों के हौसले बुलंद हैं। वे पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे हैं। इक्का-दुक्का मामला छोड़ दें तो पुलिस अधिकांश बड़ी चोरी के आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। चोरों की नजर खासकर सूने मकानों पर रहती है। इसके अलावा चोर ऐसे घरों की रेकी करते हैं, जहां के लोग कुछ घंटों के लिए घर से बाहर रहते हैं।