इसी दौरान दीवार ढह गई और मलबे में दबने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए शांतिपारा बतौली स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ चिरगा निवासी पारस यादव गांव में ही नया कच्चा मकान बना रहा था। एक सप्ताह पूर्व बारिश में मिट्टी की दीवार भीगकर खराब हो गई थी। शनिवार की सुबह पारस अपनी पत्नी व दीवार दोबारा बना रहे थे। उनकी २ साल की बेटी वहीं खेल रही थी। वह खेलते हुए दीवार के पास चली गई।
इसी दौरान दीवार भर-भराकर ढह गई और मलबे में दबने से बालिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। माता-पिता ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए बाइक से शांतिपारा स्वास्थ्य केन्द्र ले गए।
यहां चिकित्सकों ने बच्ची की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।