scriptAmbikapur's cleanliness model was also praised in Paris City of France | पेरिस सिटी ऑफ फ्रांस में भी अंबिकापुर के स्वच्छता मॉडल की हुई तारीफ, पहुंची थीं निगम कमिश्नर | Patrika News

पेरिस सिटी ऑफ फ्रांस में भी अंबिकापुर के स्वच्छता मॉडल की हुई तारीफ, पहुंची थीं निगम कमिश्नर

locationअंबिकापुरPublished: May 30, 2023 08:38:47 pm

Ambikapur cleanliness model: पेरिस सिटी फ्रांस में आयोजित इंटरनेशनल सेमिनार में अंबिकापुर की नगर निगम आयुक्त को अंबिकापुर एवं भारत में वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में व्याख्यान के लिए किया गया था चयनित

Ambikapur Cleanliness model
Ambikapur Nigam commissioner in paris city of France
अंबिकापुर. Ambikapur cleanliness model: पेरिस सिटी फ्रांस द्वारा 26 से २८ मई तक आयोजित ‘इंटरनेशनल फोरम टू इंड प्लास्टिक पॉल्यूशन इन सिटीज’ तथा ‘द वॉइस ऑफ सिटीज एण्ड रीजंस ऑन प्लास्टिक पॉल्यूशन’ कार्यक्रम में अंबिकापुर नगर निगम की आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने हिस्सा लिया। भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा अंबिकापुर निगम आयुक्त को नामांकित किया गया था। इस अंतरराष्ट्रीय फोरम में अंबिकापुर एवं भारत में वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में आयुक्त ने अपने व्याख्यान की प्रस्तुति दी। इस दौरान अंबिकापुर के स्वच्छता मॉडल को काफी सराहना मिली।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.