scriptसभापति इतने हुए नाराज कि महापौर के साथ छोड़ दिया शादी समारोह | Ambikapur : The chairman angry so the wedding ceremony left with mayor | Patrika News
सरगुजा

सभापति इतने हुए नाराज कि महापौर के साथ छोड़ दिया शादी समारोह

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में निगम सभापति ने प्रशासन पर लगाया
उपेक्षा का आरोप, संबोधन  से नाम काटे जाने से हुए नाराज, बैज निकालकर
फेंका

सरगुजाApr 19, 2016 / 02:13 pm

Pranayraj rana

Chairman Shafi Ahmed

Chairman Shafi Ahmed

अंबिकापुर. मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में हॉकी मैदान में 366 जोड़े इधर परिणय सूत्र में बंधने को तैयार थे। इस दौरान नगर निगम के सभापति शफी अहमद ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान लगाए गए बैज को जहां निकाल फेंका वहीं संबोधन कड़ी से अपना नाम काटे जाने को लेकर आक्रोश भी व्यक्त किया। इसके बाद वे महापौर के साथ कार्यक्रम छोड़कर चले गए। उन्होंने प्रशासन पर कार्यक्रम को भाजपामय बनाने का भी आरोप लगाया।

नगर निगम सभापति कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा उनकी लगातार उपेक्षा किए जाने से काफी नाराज थे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उन्हें लगाए गए बैज को निकाल दिया और फिर बीच में ही नाराज होकर आयोजन स्थल से महापौर के साथ रवाना हो गए। उन्होंने इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा प्रोटोकाल का ख्याल नहीं रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की मनमानी बर्दाशत नहीं की जाएगी।

यह अधिकारियों का नहीं जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रम है। इसे प्रशासन द्वारा पूरी तरह से एक पार्टी विशेष का आयोजन बना दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बैज को भाजपा का रंग दिए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार प्रशासन द्वारा किया जाएगा तो उनके द्वारा सभी शासकीय कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अतिथि की सूची में जब उनका नाम अन्य लोगों के साथ था, तो सिर्फ संबोधन के दौरान सिर्फ उनका ही नाम काट दिया जाना समझ से परे है। यह पूरा षडयंत्र भाजपा के इशारे पर प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

इस दुल्हे ने दो बार कर ली शादी
Bride and groom
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कई ऐसे जोड़े थे, जिनका दोबारा विवाह हो रहा था। इसमें से एक जोड़ा गांधीनगर तरफ का था। वार्ड पार्षद निरंजन राय ने बताया कि सामूहिक कार्यक्रम में उनके वार्ड से शामिल होने वाले जोड़े के संबंध में उनसे कोई जानकारी नहीं ली गई है।

जबकि नियमानुसार इस संबंध में उनसे अनुशंसा ली जानी थी। उन्होंने बताया कि विक्रम बैरागी नाम के युवक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दोबारा शादी कर ली है। उसका विवाह दो वर्ष पूर्व ही धरमजयगढ़ की इसी युवती से हो चुका है। इसके बावजूद दोनों पति-पत्नी ने दोबारा सामूहिक विवाह में शामिल होकर विवाह कर और शासन की योजनाओं का लाभ उठा लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो