scriptBreaking News : भाजपा नेता ने युवती से 4 साल तक किया दुष्कर्म, शादी करने बोली तो कहा- प्राइवेट मोमेंट की तस्वीरें कर दूंगा वायरल | BJP Kisan Morcha leader raped young girl for 4 year | Patrika News
अंबिकापुर

Breaking News : भाजपा नेता ने युवती से 4 साल तक किया दुष्कर्म, शादी करने बोली तो कहा- प्राइवेट मोमेंट की तस्वीरें कर दूंगा वायरल

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, जब भी शादी की बात कहती तो आरोपी करता था टालमटोल, तंग आकर युवती ने दर्ज कराया अपराध

अंबिकापुरJun 02, 2019 / 08:10 pm

rampravesh vishwakarma

Girl raped

Girl

अंबिकापुर. महिला थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्य के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का गंभीर आरोप शहर की ही एक युवती ने लगाया है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर 4 वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा।
बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। वहीं जब आरोपी पीडि़ता का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा तो पीडि़ता ने मामले की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई। जांच पश्चात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

भाजपा के किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति के सदस्य सत्तीपारा निवासी पीयूष त्रिपाठी के खिलाफ बौरीपारा निवासी 26 वर्षीय एक युवती ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीडि़ता का आरोप है कि लगभग 4 वर्ष पूर्व बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में उसकी पहचान आरोपी से हुई थी।
वहीं एक कार्यकर्ता के तौर पर दोनों की पहचान धीरे-धीरे और भी बढ़ गई। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी 30 जुलाई 2015 को उसे प्यार का इजहार कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी का पीडि़ता के घर आना-जाना था। उसने पीडि़ता को घर में अकेला देख मौके का फायदा उठाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
यही नहीं, आरोपी पीडि़ता को 4 साल तक लगातार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब भी मौका मिलता आरोपी गांधीनगर स्थित अपने सोसाइटी में ले जाकर दुष्कर्म करता।


शादी की बात पर करता था टालमटोल
जब पीडि़ता आरोपी से शादी करने का दबाव बनाने लगी तो वह टालमटोल करने लगा। पीडि़ता का आरोप है कि 25 मई को जब वह शादी करने की बात पर अड़ गई तो आरोपी सोशल मीडिया में पीडि़ता के अश्लील फोटो व मैसेज वायरल करने की धमकी देने लगा।
इससे क्षुब्ध होकर पीडि़ता ने युवक के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की। जांच पश्चात महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 509, 67, 67(क), 376, 376 ढ के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

Home / Ambikapur / Breaking News : भाजपा नेता ने युवती से 4 साल तक किया दुष्कर्म, शादी करने बोली तो कहा- प्राइवेट मोमेंट की तस्वीरें कर दूंगा वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो