scriptजम्मू कश्मीर से तिरंगे में लिपटा शहर पहुंचा बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई | BSF jawan body reached in city to draped in tricolour from kashmir | Patrika News
अंबिकापुर

जम्मू कश्मीर से तिरंगे में लिपटा शहर पहुंचा बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

BSF Jawan: अंबिकापुर के सत्तीपारा निवासी बीएसएफ जवान (BSF jawan) जम्मू-कश्मीर में थे पदस्थ, शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में हुए अंतिम संस्कार (Funeral) कार्यक्रम में अपर कलक्टर, एसडीएम, सीएसपी समेत अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक हुए शामिल

अंबिकापुरMay 27, 2022 / 08:24 pm

rampravesh vishwakarma

BSF jawan died

BSF jawan Ajeet Kumar Manjhi funeral

अंबिकापुर. BSF Jawan: कठिन परिस्थितियों में जवान देश की सीमा की सुरक्षा करते हैं। देश के दुश्मनों से लड़ते समय कई वीरगति को प्राप्त हो जाते हैं। वे परिजनों को रोता-बिलखता छोड़ जाते हैं। इसी बीच अंबिकापुर शहर निवासी एक बीएसएफ जवान की जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में ड्यूटी के दौरान 25 मई को आकस्मिक निधन हो गया। जवान का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर शुक्रवार को शहर लाया गया। यहां गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of honor) के साथ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

शहर के सत्तीपारा निवासी अजीत कुमार मांझी उर्फ राजू बीएसएफ में जम्मू कश्मीर में पदस्थ थे। 25 मई को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, यहां उनका निधन हो गया। यह खबर जब अंबिकापुर को उनके परिजनों को मिली तो वे रोने-बिलखने लगे। 27 मई को उनका तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर सत्तीपारा स्थित उनके घर पहुंचा।
यहां परिजन, मोहल्लेवासियों के अलावा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम ले जाया गया। यहां शोक की धुन व गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र आदित्य मांझी ने दी।

अब शनिवार को बिना बस्ता स्कूल जाएंगे छात्र-छात्राएं, जनरल नॉलेज और योगा की होगी क्लास


प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
बीएसएफ जवान (BSF jawan) के अंतिम संस्कार में शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान अपर कलक्टर, एसडीएम प्रदीप कुमार साहू, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, कोतवाली टीआई भारद्वाज सिंह, सीमा सुरक्षा बल के उप निरीक्षक दलवीर सिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया।
BSF jawan
IMAGE CREDIT: Guard of honor to BSF jawan’s
इनके नेतृत्व में 11 अन्य जवानों सहित उनके भाई रवि मांझी, विद्यानंद मिश्रा, विवेक दुबे, पीयूष कुमार त्रिपाठी, मनोज सोनी, अधिवक्ता अशोक दुबे, अमितेश पाण्डेय, विनोद दुबे, आनन्द शर्मा, अंजनी मिश्रा, गणेश सोनी, राजू सोनी, राजेश ठाकुर, सन्दीप सोनी, अजय सोनी, अशोक सोनकर, बबन सोनी, संतोष कश्यप व स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Home / Ambikapur / जम्मू कश्मीर से तिरंगे में लिपटा शहर पहुंचा बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो