scriptराहुल गांधी 17 को दरिमा तो नवजोत सिंह सिद्धु 18 को पहुंचेंगे अंबिकापुर, निशाने पर होगी भाजपा | Chhattisgarh election- Rahul Gandhi and Navjot will come in Ambikapur | Patrika News
अंबिकापुर

राहुल गांधी 17 को दरिमा तो नवजोत सिंह सिद्धु 18 को पहुंचेंगे अंबिकापुर, निशाने पर होगी भाजपा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंड्रा विधानसभा के दरिमा स्टेडियम में तथा सिद्धु कलाकेंद्र मैदान में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

अंबिकापुरNov 16, 2018 / 08:02 pm

rampravesh vishwakarma

Rahul and Navjot

Rahul and Navjot

अंबिकापुर. दरिमा स्कूल के समीप शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे अविभाजित सरगुजा के 3 विधानसभा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। दोपहर 3 बजे बगीचा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद दरिमा में पहुंचेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेसियों द्वारा राहुल गांधी की सभा को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह विशेष विमान से दरिमा एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। यहां से वे कोरिया हेलीकॉप्टर से चुनावी सभा को संबोधित करने रवाना होंगे।
दोपहर 2.45 पर पुन: दरिमा पहुचेंगे। राहुल गांधी लुंड्रा,सीतापुर और अम्बिकापुर विधानसभा के प्रत्याशियों के पक्ष में दरिमा के साक्षरता स्टेडियम में 50 मिनट रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका दूसरा सरगुजा प्रवास है। सभा स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है।
एसपीजी की टीम सभास्थल को अपनी कस्टडी में लेकर तैयारियां करा रही है। एसपीजी की देख-रेख में राहुल गांधी के आने और जाने का मॉक ड्रिल किया गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव आशा कुमारी, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने सभा की तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नवजोत सिंह 18 को आएंगे अंबिकापुर
कांग्रेस के स्टार प्रचारक व पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू 18 नवम्बर को कलाकेंद्र मैदान में एक बड़ी चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता आशीष वर्मा ने बताया चुनाव प्रचार थमने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू सुबह 11.30 बजे कलाकेंद्र मैदान पहुचेंगे।

Home / Ambikapur / राहुल गांधी 17 को दरिमा तो नवजोत सिंह सिद्धु 18 को पहुंचेंगे अंबिकापुर, निशाने पर होगी भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो