इसके बावजूद कुछ दुकान संचालक द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दुकानें खोली गई थीं। इसी कड़ी में अंबिकापुर के मिशन चौक के पास स्थित शॉपिंग मॉल विशाल मेगा मार्ट को खोलकर संचालक द्वारा सामान की बिक्री की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलते ही निगम अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में मेगा मार्ट को सील कर दिया।
नगर निगम द्वारा शहर के बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों को आगामी आदेश तक बंद रखने हेतु पूर्व में ही नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद विशाल मेगा मार्ट मंगलवार को खुला हुआ था, यह जानकारी मिलने के बाद निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया।
नगर निगम द्वारा प्रशासन के आदेश पर 20 मार्च को ही अस्थाई रूप से संचालित ठेले के साथ ही शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों को भी आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद मिशन चौक पर स्थित विशाल मेंगा मार्ट के संचालक ने मंगलवार को अपनी शॉपिंग दुकान खुली रखी थी।
इसकी शिकायत लोगों ने निगम आयुक्त से की थी। निगम आयुक्त हरेश मंडावी के आदेश पर निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर उसे पूर्ण रूप से सील कर दिया।
आदेश का उल्लंघन करने पर की गई कार्रवाई
निगम के राजस्व प्रभारी विजय कुजूर ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट में 50 से अधिक कर्मचारी हैं, इसके साथ ही लोगों की भीड़ भी सामान खरीदने के लिए लगी हुई थी। इसकी वजह से आदेशों का उल्लंघन करने किए जाने की वजह से उसे सील कर दिया गया है।
आदेश का उल्लंघन करने पर की गई कार्रवाई
निगम के राजस्व प्रभारी विजय कुजूर ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट में 50 से अधिक कर्मचारी हैं, इसके साथ ही लोगों की भीड़ भी सामान खरीदने के लिए लगी हुई थी। इसकी वजह से आदेशों का उल्लंघन करने किए जाने की वजह से उसे सील कर दिया गया है।
अंबिकापुर में कोरोना वायरस से जुड़ीं खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- coronavirus /a>