scriptमहिला के संपर्क में आया 23 वर्षीय युवक भी निकला कोरोना पॉजिटिव, कोरिया में गढ़वा से लौटा 2 साल का बच्चा पॉजिटिव | Covid-19: 23 year old young man and 2 year old innocent found positive | Patrika News
अंबिकापुर

महिला के संपर्क में आया 23 वर्षीय युवक भी निकला कोरोना पॉजिटिव, कोरिया में गढ़वा से लौटा 2 साल का बच्चा पॉजिटिव

Covid-19: अंबिकापुर में एक ही दिन में 3 कोरोना पॉजिटिव मिलने से शहर में मचा हडक़ंप, शहर में 5 समेत सरगुजा जिले में कुल पॉजिटिवों की संख्या हुई 6

अंबिकापुरMay 24, 2020 / 12:34 pm

rampravesh vishwakarma

महिला के संपर्क में आया 23 वर्षीय युवक भी निकला कोरोना पॉजिटिव, कोरिया में गढ़वा से लौटा 2 साल का बच्चा पॉजिटिव

Corona positive

अंबिकापुर. सरगुजा जिले में भी कोरोना ब्लास्ट हुआ है। एक ही दिन में अंबिकापुर शहर से 3 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हडक़ंप मचा हुआ है। इनमें 23 वर्षीय पॉजिटिव मिला युवक अहमदाबाद से शहर के मोमिनपुरा लौटी 55 वर्षीय महिला के संपर्क में आया था। वहीं इसी मोहल्ले का एक 17 वर्षीय किशोर भी पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा गंगापुर क्वारेंटाइन सेंटर में एक महिला के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
महिला भी मोमिनपुरा क्षेत्र की बताई जा रही है। ऐसे में सरगुजा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 6 हो गई है, इनमें शहर के ही 5 शामिल हैं। वहीं कोरिया जिले के चिरमिरी गोदरीपारा क्षेत्र का 2 साल का मासूम भी कोरोना पॉजिटिव मिला है, वह झारखंड के गढ़वा से अपने माता-पिता व दादा-दादी के साथ लौटा था।

छत्तीसगढ़ में 3 दिन से लगातार बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। पिछले 3 दिन में 101 मरीजों के पॉजिटिव आने की पुष्टि की गई है। सरगुजा व कोरिया जिले में भी 23 मई को क्रमश: 3 व 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सरगुजा में मिले 4 पॉजिटिव अंबिकापुर के मोमिनपुरा इलाके के हैं।
इनमें से मोमिनपुरा निवासी 23 वर्षीय एक युवक अहमदाबाद से लौटी महिला के संपर्क में आया था। जबकि इसी मोहल्ले का 17 वर्षीय किशोर भी पॉजिटिव पाया गया है। वहीं झारखंड के सासाराम से 19 मई को यहां लौटी महिला को गंगापुर क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था।
इसके पूर्व मैनपाट के जामडीह क्वारेंटाइन सेंटर में 1 तथा प्रयागराज से शहर के बिशुनपुर कन्या परिसर मार्ग में लौटा एक युवक पॉजिटिव पाया गया था। ऐसे में सरगुजा जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है। जिस इलाके से पॉजिटिव मरीज मिले हैं उन्हें प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

2 साल का मासूम मिला पॉजिटिव
कोरिया जिले में भी 23 मई को 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें चिरमिरी गोदरीपारा क्षेत्र का 2 वर्ष का मासूम बच्चा भी शामिल है। वह सप्ताहभर पूर्व अपने माता-पिता व दादा-दादी के साथ झारखंड के गढ़वा से लौटा था। सूचना पर स्वास्थ्य अमले द्वारा सभी को क्वारेंटाइन सेंटर में रखकर सभी का सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजा गया था।
इसमें सिर्फ 2 वर्षीय मासूम का ही रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जबकि चिरमिरी क्षेत्र के ही 2 अन्य व चरचा कॉलरी क्षेत्र का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में कोरिया जिले में पॉजिटिवों की संख्या अब 5 हो गई है।

सूरजपुर व बलरामपुर से 1-1 पॉजिटिव
सरगुजा संभाग के सूरजपुर व बलरामपुर जिले में भी 1-1 पॉजिटिव केस हैं। सूरजपुर में दिल्ली से लौटा युवक पॉजिटिव पाया गया था, जबकि बलरामपुर जिले में तेलंगाना राज्य से लौटा युवा मजदूर पॉजिटिव मिला था। सरगुजा संभाग के 4 जिलों के सभी 13 लोगों को कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। यहां सभी का इलाज जारी है।

Home / Ambikapur / महिला के संपर्क में आया 23 वर्षीय युवक भी निकला कोरोना पॉजिटिव, कोरिया में गढ़वा से लौटा 2 साल का बच्चा पॉजिटिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो