scriptसरगुजा में आज मिले 6 कोरोना पॉजिटिव, अंबिकापुर में मां और 4 वर्षीय बेटी के पॉजिटिव मिलने से मचा हडक़ंप | Covid-19: 6 Corona positive found in Surguja, Mother-daughter in city | Patrika News
अंबिकापुर

सरगुजा में आज मिले 6 कोरोना पॉजिटिव, अंबिकापुर में मां और 4 वर्षीय बेटी के पॉजिटिव मिलने से मचा हडक़ंप

Covid-19: कल मिला था मात्र एक ही पॉजिटिव, जुलाई में सरगुजा में कुल 178 पॉजिटिव मरीज की हुई पहचान

अंबिकापुरAug 08, 2020 / 08:52 pm

rampravesh vishwakarma

सरगुजा में आज मिले 6 कोरोना पॉजिटिव, अंबिकापुर में मां और 4 वर्षीय बेटी के पॉजिटिव मिलने से मचा हडक़ंप

Covid-19

अंबिकापुर/सेदम. सरगुजा जिले में शनिवार को फिर ६ नए कोरोना के केस मिले हैं। इसमें शहर से मां-बेटी सहित तीन लोग कोरोना से संक्रमित (Covid-19) पाए गए हैं। वहीं तीन बतौली ब्लॉक से हैं।

सभी को इलाज के लिए अंबिकापुर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के लिए सैंपल भी लिया जा रहा है।

गौरतलब है कि सरगुजा जिले में मई महीने में मात्र 9 कोरोना से संक्रमित (Covid-19) केस मिले थे। यह आंकड़ा धीरे-धीरे काफी तेजी से बढ़ा है। जून में 44 पॉजिटिव पाए गए। जुलाई में यह आंकड़ा बढक़र सीधे 178 पहुंच गया है। वहीं 8 अगस्त तक १९ लोगों को संक्रमित होने की खबर है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग का मनना है कि 15 दिन के लॉकडाउन के कारण कोरोना संक्रमितों का ग्राफ काफी तेजी से गिरा है। इस दौरान मात्र 0.33 प्रतिशत ही पॉजिटिव (Covid-19) केस पाए गए हैं। वहीं शुक्रवार की देर रात आई मेडिकल रिपोर्ट में जिले से ६ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
इसमें शहर से लगे श्रीगढ़ से 33 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाया गया है। वहीं शहर के केदारपुर निवासी 4 वर्षीय बच्ची व उसकी 30 वर्षीय मां की रिपोर्ट पॉजिटिव है। मां-बेटी के संक्रमित पाए जाने से परिवार में हडक़ंप मचा हुआ है।
वहीं बतौली क्षेत्र के बिरिमकेला निवासी 25 वर्षीय युवक व चेउरपारा निवासी 18 व 33 वर्षीय युवकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। सभी को इलाज के लिए अंबिकापुर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के लिए सैंपल भी लिया जा रहा है।

बढ़ी है जांच की संख्या
सरगुजा जिले में अब तक लगभग 14 सौ से ज्यादा कोरोना संदिग्धों की जांच की जा चुकी है। इसमें २५० लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं जब से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में वायरोलॉजी लैब में जांच शुरू हुई है तब से जिले में जांच की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 5 अगस्त को कुल 509 सैंपलों की जांच की गई है। वहीं ६ अगस्त को यह संख्या बढक़र 1006 हो गई है। इसमें 246 आरटीपीसीआर, ट्रू-नॉट से 29 एंटीजेन से 731 सैंपलों की जांच हुई है। वहीं 7 अगस्त को जांच में कुछ कमी आई है, इसके बावजूद भी कुल 878 सैंपलों ं की जांच की गई है।

एक मरीज और स्वस्थ होकर लौटा घर
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 (Covid-19) अस्पताल से एक और कोरोना मरीज शनिवार को स्वस्थ होकर घर लौट गया है। 31 वर्षीय युवक शहर का जोड़ापीपल का निवासी है। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
सैंपल लेने के दस दिन व हॉस्पिटलाइजेशन के पांच दिन पूर्ण होने पर लक्षणरहित पाए जाने पर चिकित्सकों ने डिस्चार्ज कर दिया है। वहीं अब तक कुल 358 कोरोना मरीज अंबिकापुर कोविड-19 अस्पताल से इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

Home / Ambikapur / सरगुजा में आज मिले 6 कोरोना पॉजिटिव, अंबिकापुर में मां और 4 वर्षीय बेटी के पॉजिटिव मिलने से मचा हडक़ंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो