अंबिकापुर

एक साल पहले गुस्सा होकर मायके चली गई थी पत्नी, कई बार बुलाने के बाद भी नहीं लौटी तो पति ने कर लिया ये

Crime: शराब के नशे में पति आए दिन करता रहता था विवाद तो बच्चों को लेकर मायके में रह रही है पत्नी

अंबिकापुरAug 18, 2019 / 08:29 pm

rampravesh vishwakarma

Crime

अंबिकापुर. पति शराब पीकर विवाद करता था तो पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। महिला एक वर्ष से मायके में रह रही थी। पति द्वारा बुलाए जाने पर नहीं आ रही थी।
इससे नाराज युवक ने शनिवार को ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। समय रहते उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 

ये भी पढ़ें : महिला गई थी कुएं के पास, अचानक पड़ी ऐसी चीज पर नजर कि उड़ गए होश, भागी बदहवास और…


शहर के भाथूपारा निवासी 35 वर्षीय बहोरन पिता केन्दवा शराब के नशे में घर आकर पत्नी से आए दिन विवाद करता था। रोज-रोज के विवाद से तंग आकर एक वर्ष पूर्व उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। गांव में ही उसका मायके है।
 

ये भी पढ़ें : 9वीं एवं 7वीं की छात्राओं से 1 नाबालिग समेत 4 युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, पुलिस को मिलीं इस हाल में

 

पति उसे बुलाने का प्रयास कर रहा था, पर वह नहीं आना चाह रही थी। इससे नाराज बहोरन ने शनिवार को शराब के नशे में ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। परिजन ने जब खून निकलते देखा तो तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज जारी है।
 

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Ambikapur

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.