script22 साल की युवती पर थी पड़ोसी की गंदी नजर, चाकू की नोंक पर लूट ली आबरू | Crime News: 22 year old girl forcing by neighbour | Patrika News
अंबिकापुर

22 साल की युवती पर थी पड़ोसी की गंदी नजर, चाकू की नोंक पर लूट ली आबरू

अंबिकापुर में 22 साल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरिंदे ने युवती को चाकू की नोंक पर डराया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

अंबिकापुरAug 12, 2017 / 11:05 pm

rampravesh vishwakarma

forcing

जिले के अकलतरा की एक नाबालिक से चार साल तक दैहिक शोषण करने के बाद गर्भवती होने पर गर्भपात कराने तथा शादी से इंकार करने की शिकायत एसपी से की गई है।

अंबिकापुर. कंप्यूटर क्लास कर 22 वर्षीय एक युवती शुक्रवार की दोपहर घर लौटी थी। उसके माता-पिता खेत में काम करने गए थे। वह खाना निकालकर खा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस गया और युवती से छेडख़ानी करने लगा। जब उसने मना किया तो अपने पास रखा चाकू निकालकर युवती से जबरन अनाचार किया। माता-पिता के घर लौटने पर छात्रा ने यह बात उन्हें बताई। इसके बाद उसने परिजनों के साथ गांधीनगर थाने पहुंच मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
अंबिकापुर के गांधीनगर थानांतर्गत ग्राम मेंड्राखुर्द के माझापारा निवासी 22 वर्षीय युवती अंबिकापुर में कंप्यूटर की पढ़ाई करती है। शुक्रवार को संस्थान में छुट्टी होने के कारण वह दोपहर में घर आ गई थी। उसके सभी परिजन रोपा लगाने के लिए खेत में गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 25 वर्षीय सत्यनारायण नगेशिया पिता चुठुल उसके घर में घुस गया।
इसके बाद उसने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती द्वारा विरोध करने पर युवक ने अपने पास रखा चाकू निकाल लिया और उसे डराने लगा। आरोपी से बचने के प्रयास में चाकू से उसके हाथ की अंगुली भी जख्मी हो गई। इसके बाद युवक ने उसे धमकाते हुए चाकू की नोंक पर जबरन अनाचार किया। दुष्कर्म करने के बाद युवक वहां से फरार हो गया।
इधर घटना से डरी-सहमी युवती रोने लगी। जब शाम को उसके परिजन पहुंचे तो उसने उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद वह परिजनों के साथ गांधीनगर थाने पहुंची। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 294 व 323 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया। अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस की एक टीम ने युवक को गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो