scriptतेंदूपत्ता तोडऩे गईं 4 महिलाओं को जंगल मेें 4 हाथियों ने घेरा, 3 भाग निकलीं, एक मिली इस हाल में | Elephant attack on one women | Patrika News
अंबिकापुर

तेंदूपत्ता तोडऩे गईं 4 महिलाओं को जंगल मेें 4 हाथियों ने घेरा, 3 भाग निकलीं, एक मिली इस हाल में

हाथियों को देखते ही 3 महिलाएं जैसे-तैसे जान बचाने में रहीं सफल, सूचना पर परिजन व वन विभाग की टीम ने एक महिला को खोज निकाला

अंबिकापुरFeb 28, 2019 / 07:33 pm

rampravesh vishwakarma

Injured woman

Injured woman

अंबिकापुर. तेंदूपत्ता तोडऩे गई 4 महिलाओं को 4 हाथियों ने बुधवार की सुबह हरिपुर जंगल मे घेर लिया। इसमें से एक महिला को हाथी ने सूंड़ से पकड़कर पटक दिया और गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के कल्याणपुर हरिपुर निवासी 40 वर्षीय धिरमेन रजवार पति संतोष रजवार 3 साथी महिलाओं के साथ जंगल में बुधवार की सुबह तेंदूपत्ता तोडऩे गई थीं। इस दौरान चार हाथियों से उनका सामना हो गया।
हाथियों को देख महिलाएं वहां से भागने लगीं। किसी तरह तीन महिलाओं ने अपनी जिंदगी बचाई, लेकिन एक महिला हाथियों की चपेट में आ गई। एक हाथी ने उसे सूंड़ से पकड़कर पटक दिया।
इससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। तीनों महिलाओं ने किसी तरह से गांव पहुंचकर इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के साथ परिजन मौके पर पहुंच हल्ला करना शुरू कर दिया, इससे हाथियों का दल वहां से भाग गया।
इधर महिला बेहोश हो गई थी, उसे परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। उसका उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।


गज वाहन की नहीं मिल रही मदद
गौरतलब है कि वन विभाग को गज वाहन प्रदान किया गया है लेकिन हाथियों से घायल लोगों को गज वाहन से कोई मदद नहीं मिल पा रही है।

Home / Ambikapur / तेंदूपत्ता तोडऩे गईं 4 महिलाओं को जंगल मेें 4 हाथियों ने घेरा, 3 भाग निकलीं, एक मिली इस हाल में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो