scriptहाथियों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य को कुचलकर मार डाला, भाजपा से की थी विधायक पद की दावेदारी | Elephants killed BJP leader: Elephants killed former DDC member | Patrika News
अंबिकापुर

हाथियों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य को कुचलकर मार डाला, भाजपा से की थी विधायक पद की दावेदारी

Elephants killed BJP leader: तीन दिन पूर्व अपने गांव से दूसरे गांव में पैदल जाने निकले थे पूर्व जिला पंचायत सदस्य, घर नहीं लौटने पर खोजने निकले थे ग्रामीण

अंबिकापुरJul 09, 2020 / 10:54 pm

rampravesh vishwakarma

elephants1.jpg
अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के खरसोता जंगल में गुरुवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य की लाश (Elephants killed BJP leader) मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक हाथियों के हमले में मारा गया है। मृतक 3 दिन पहले अपने घर से खरसोता के लिए निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया था।
इस कारण ग्रामीण उसे खोजने निकले थे। इसी बीच उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वर्ष 2013 में उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से अपनी दावेदारी भी की थी। (Elephants killed BJP leader)

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकनी निवासी भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर सिंह मंगलवार को घर से खरसोता गांव जाने के लिए पैदल ही निकले थे। वे अकेले रहते थे, उनके दोनों बेटे किसी दूसरी जगह नौकरी करते हैं।
तीन दिन तक जब वे घर नहीं लौटे तो गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे गांव के लोग उन्हें खोजने निकले। ग्रामीण जब जंगल मे पहुंचे तो वहां शंकर सिंह की लाश पड़ी हुई थी। इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस महकमे को दे दी गई है।
लाश की स्थिति देखकर उन्होंने हाथियों द्वारा कुचलकर मारने की संभावना जताई है। वन विभाग व पुलिस की टीम ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

वर्ष 2013 में की थी विधायक चुनाव लडऩे की दावेदारी
बताया जा रहा है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर सिंह भाजपा नेता थे। उन्होंने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में अपने क्षेत्र से विधायक चुनाव लडऩे की दावेदारी भी पेश की थी। किसी कारण से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने पूर्व गृहमंत्री का विरोध भी किया था। अघोषित रूप से उन्होंने कांग्रेस का समर्थन करना शुरु कर दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो