scriptजिस दूल्हे के सिर पर सजने वाला था सेहरा, 3 दिन पहले रोते-रोते सजाई गई उसकी अर्थी | Groom death before 3 days of marriage | Patrika News
अंबिकापुर

जिस दूल्हे के सिर पर सजने वाला था सेहरा, 3 दिन पहले रोते-रोते सजाई गई उसकी अर्थी

सीमेंट लोड अनियंत्रित ट्रक ने लिया चपेट में, पिछले पहिए से कुचल जाने से हो गई दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

अंबिकापुरMar 20, 2018 / 05:23 pm

rampravesh vishwakarma

Sujeet Singh

Groom whose death

अंबिकापुर/सूरजपुर. 3 दिन बाद जिस दूल्हे के सिर पर सेहरा सजने वाला था उस युवक की मंगलवार को अर्थी उठ गई। घरवालों को रोते-रोते उसकी अर्थी सजानी पड़ी। इससे दर्जनाक एक परिवार के लिए और क्या हो सकता है। युवक की शादी 24 मार्च को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार की दोपहर वह भाभी को कॉलेज में छोडऩे गया था।
वहां से वापस लौटते समय सीमेंट लोड ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल ले जाते रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
Accident
सूरजपुर जिले के ग्राम बेलटिकरी निवासी सुजीत सिंह 24 वर्ष की 24 मार्च को शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। युवक भी अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित था। मंगलवार की दोपहर करीब 12.30 बजे वह अपनी भाभी को छोडऩे सूरजपुर कॉलेज गया था। भाभी को छोड़कर वह बाइक से वापस लौट रहा था।
इसी दौरान मुख्य मार्ग पर ग्राम तिलसिवां स्थित जायसवाल जनरल स्टोर के सामने सीमेंट लोड अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। युवक की बाइक ट्रक के अगले पहिए में फंसकर घिसटता चला गया, जबकि युवक ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। हादसे में पहिए से कुचल जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने देखा तो युवक की सांसें चल रही थीं। उसे तत्काल वाहन से मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
युवक की 3 दिन बाद शादी होने वाली थी। दुल्हन पक्ष के लोग भी शादी की तैयारियों में लगे थे। सड़क हादसे में मौत से युवक के परिजनों व गांव में मातम पसर गया है। उनके द्वारा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दुल्हन पक्ष को भी जैसे ही यह खबर लगी तो वहां कोहराम मच गया।

Home / Ambikapur / जिस दूल्हे के सिर पर सजने वाला था सेहरा, 3 दिन पहले रोते-रोते सजाई गई उसकी अर्थी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो