हल्दी-
हल्दी का प्रयोग मसाले के रूप में तो होता है, इसके अलावा यह ब्यूटी टिप्स के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी असली है या नकली इसकी पहचान करने के लिए-
1. सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी लें। फिर गिलास की सतह पर एक चम्मच हल्दी पाउडर डाल दें। इसे हिलाएं या मिक्स न करें। यदि हल्दी घुलकर सतह में बैठ जाती है तो समझ लें कि यह असली है। यदि पानी के साथ ही यह घुला हुआ दिखाई दे तो जान लें कि ये नकली है।