scriptभाजपा ने पूर्व मंत्री रेणुका सिंह पर खेला दाव, प्रथम महिला मंडल अध्यक्ष बनने से टिकट मिलने तक का सफर 10 प्वाइंट में जानें | Lok Sabha CG 2019 : Know about BJP candidate Renuka Singh | Patrika News
अंबिकापुर

भाजपा ने पूर्व मंत्री रेणुका सिंह पर खेला दाव, प्रथम महिला मंडल अध्यक्ष बनने से टिकट मिलने तक का सफर 10 प्वाइंट में जानें

सरगुजा से कांग्रेस के खेलसाय सिंह को टक्कर देने पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री रेणुका सिंह को भाजपा ने दी टिकट

अंबिकापुरMar 23, 2019 / 04:50 pm

rampravesh vishwakarma

Renuka Singh

Former minister Renuka Singh

अंबिकापुर. लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनावी बिसात पर अपने मोहरे लगभग सजा लिए हैं। भाजपा और कांग्रेस ने भी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संसदीय क्षेत्र से अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने 3 बार सरगुजा से सांसद रह चुके खेलसाय सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
खेलसाय वर्तमान में पे्रमनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक भी हैं। वहीं भाजपा ने उन्हें टक्कर देने प्रेमनगर की ही पूर्व विधायक व पूर्व महिला बाल विकास मंत्री रेणुका सिंह को मैदान में उतारा है। रेणुका सिंह को पहली बार टिकट मिला है। ऐसे में दोनों के बीच इस बार दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद हैं।
दोनों ही गोंड़ समाज से ताल्लुक रखते हैं। सरगुजा संसदीय क्षेत्र में गोंड़ समाज के वोटर भी 4 लाख से अधिक हैं। अत: दोनों ही पार्टियों ने गोंड़ समाज का वोट बटोरने गुणा-भाग कर लिया है। अब ऊंट किस करवट बैठता है यह चुनाव परिणाम आने के बाद ही सामने आएगा।

जानें भाजपा प्रत्याशी को
सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह पिता फूल सिंह 58 वर्ष सूरजपुर जिले के सुभाष चौक रामानुजनगर निवासी हैं। इन्होंने हायर सेकेंडरी स्कूल तक की पढ़ाई की है। इनका मोबाइल नंबर 9425215385 व 8120699333 है। ये दो बार विधायक रह चुकी है तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के शासनकाल में महिला बाल विकास मंत्री की जिम्मेदारी का भी बखूबी निर्वहन कर चुकी हैं।

10 प्वाइंट में जानें राजनीतिक कैरियर
1. रेणुका सिंह वर्ष 2000-03 तक अविभाजित मध्यप्रदेश में भाजपा रामानुजनगर मंडल की प्रथम महिला अध्यक्ष बनी थीं।
2. वर्ष 2000 से 2003 तक रामानुजनगर जनपद सदस्य निर्वाचित होने के अलावा 2001 से 2003 तक समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य भी रह चुकी हैं।
3. वर्ष 2003 में पहली बार प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुईं, वहीं वर्ष 2008 में भी विधानसभा चुनाव जीतकर वर्ष 2013 तक विधायक रहीं।

4. वर्ष 2002 से 2004 तक भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रहीं।
5. वर्ष 2003-2005 तक महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री के पद पर पदस्थ रहीं।
6. वर्ष 2005 से 2008 तथा 2008-2013 तक तक सरगुजा एवं उत्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण (कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) की उपाध्यक्ष रहीं।

7. वर्ष 20१3 में भाजपा ने फिर इन्हें विधानसभा प्रत्याशी बनाया लेकिन ये कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय से हार गईं थीं।
8. रेणुका सिंह राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा में सदस्य तथा राष्ट्रीय सचिव के पद पर भी नियुक्त हुईं।
9. वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
10. रेणुका सिंह वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की सदस्य हैं।

Home / Ambikapur / भाजपा ने पूर्व मंत्री रेणुका सिंह पर खेला दाव, प्रथम महिला मंडल अध्यक्ष बनने से टिकट मिलने तक का सफर 10 प्वाइंट में जानें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो