scriptइस महाशिवरात्रि बन रहा है पंचग्रही योग, इस दिन चमकेगा इन 5 राशि वाले लोगों का भाग्य | Mahashivratri: Panchagrahi Yoga is being formed this Mahashivratri | Patrika News
अंबिकापुर

इस महाशिवरात्रि बन रहा है पंचग्रही योग, इस दिन चमकेगा इन 5 राशि वाले लोगों का भाग्य

Mahashivratri 2022: 1 मार्च को है महाशिवरात्रि, इन 5 राशि वाले लोगों पर भगवान शिव (Lord Shiva) की रहेगी विशेष कृपा, मकर राशि में इस दिन मंगल और शनि के साथ शुक्र, बुध और चंद्रमा (Moon) भी रहेंगे, साथ ही सूर्य (Sun) और गुरु की भी रहेगी युति

अंबिकापुरFeb 21, 2022 / 11:45 am

rampravesh vishwakarma

Zodiac signs

Mahashivratri 2022

अंबिकापुर. Mahashivratri 2022: इस साल 1 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस बार की महाशिवरात्रि खास है क्योंकि पंचग्रही योग बन रहा है। इस दिन भगवान की शिव की 5 राशि वाले लोगों पर विशेष कृपा बनी रहेगी, ऐसे में इनका भाग्य चमक सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के 12वें भाव मे पंचग्रही योग (Panchgrahi yog) बनेगा। मकर राशि में इस दिन मंगल और शनि के साथ शुक्र, बुध और चंद्रमा भी रहेंगे। साथ ही सूर्य और गुरु की भी युति रहेगी। मकर राशि में इस दिन मंगल और शनि के साथ शुक्र, बुध और चंद्रमा भी रहेंगे। साथ ही सूर्य और गुरु की भी युति रहेगी। इसके अलावा वृषभ राशि के चौथे भाव में राहु रहेगा, जबकि वृश्चिक राशि के 10वें भाव में केतु रहेगा। ऐसे में इन पांचों राशियों का भाग्य चमकेगा।

मेष राशि के लिए बेहद शुभ दिन
इस महाशिवरात्रि (Mahashivratri) मेष राशि के लोगों को भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा, साथ ही मनोकामना पूर्ति का योग बनेगा। इस बार की महाशिवरात्रि मेष राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

वृषभ राशि वालों की मनोकामना होगी पूरी
वृषभ राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन विशेष लाभ मिल सकता है। इस दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते और घी अर्पित करने से मनोकामना पूरी होगी। इस राशि वालों को पुत्र की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली
इस महाशिवरात्रि मिथुन राशि वाले लोगों के दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। शुभ समाचार मिल सकता है तथा भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी।

30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं शनि देव, इन राशि वालों का होगा शुभ


सिंह राशि वालों के सभी कष्ट होंगे दूर
इस महाशिवरात्रि (Mahashivratri) सिंह राशि वालों के सभी प्रकार के कष्ट दूर होंगे। गाय के दूध में घी और शक्कर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से मनाकोमनाएं पूर्ण होंगीं। इसके अलावा इस दिन विशेष लाभ हो सकता है।

कर्क राशि वालों को भोलेनाथ का मिलेगा आशीर्वाद
महाशिवरात्रि के दिन कर्क राशि वालों को भगवान शिव (Lord Shiva) का आशीर्वाद मिलेगा। भगवान शिव की कृपा से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। इस दिन भगवान शिव का विधिवत रूद्राभिषेक करने से सभी परेशानियां दूर होंगी।

नोट: इस खबर के माध्यम से दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित हैं।

Home / Ambikapur / इस महाशिवरात्रि बन रहा है पंचग्रही योग, इस दिन चमकेगा इन 5 राशि वाले लोगों का भाग्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो