scriptसरगुजा की सातों जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस का कब्जा, बलरामपुर में भाजपा ने बचाई लाज, सूरजपुर में 3-3 पर टाई | Panchayat election results: Congress won Surguja all 7 jila panchayat | Patrika News
अंबिकापुर

सरगुजा की सातों जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस का कब्जा, बलरामपुर में भाजपा ने बचाई लाज, सूरजपुर में 3-3 पर टाई

Panchayat election results: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में अविभाजित सरगुजा के 19 जिला पंचायत सीटों पर हुआ था चुनाव, कांग्रेसियों को मिली बढ़त, सरगुजा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी हार गईं चुनाव

अंबिकापुरJan 29, 2020 / 07:51 pm

rampravesh vishwakarma

सरगुजा की सातों जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस का कब्जा, बलरामपुर में भाजपा ने बचाई लाज, सूरजपुर में 3-3 पर टाई

Adityeshwar Sharan Singhdeo, Rakesh Gupta and Sarla Singh

अंबिकापुर. प्रथम चरण में अविभाजित सरगुजा के 19 जिला पंचायत सदस्य के लिए मंगलवार की देर रात तक मतगणना हुई। इसके परिणाम काफी चौंकाने वाले हैं। सरगुजा जिले की 7 जिला पंचायत सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने कब्जा कर लिया है। (Panchayat election results)
वहीं बलरामपुर जिले के 6 जिला पंचायत सीटों में 4 पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार, 1 कांग्रेस समर्थित तथा एक सीट बसपा समर्थित उम्मीदवार के खाते में गई। सूरजपुर जिले के 6 जिला पंचायत सदस्य के लिए हुए मतदान में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने 3 और भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने 3 सीट पर कब्जा जमाया।

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान के बाद देर रात तक मतगणना हुई। हालांकि अभी निर्वाचन कार्यालय से अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सरगुजा जिले के 14 जिला पंचायत सदस्य सीटों में से प्रथम चरण में ७ के लिए चुनाव हुआ। शेष 7 सीट के लिए दूसरे चरण में 31 जनवरी को चुनाव होना है।
मंगलवार को हुए चुनाव में 7 जिला पंचायत क्षेत्र के लिए हुए मतगणना के बाद सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सभी सीट पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने रेकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। जिला पंचायत के लिए बड़े अंतर से अधिकांश प्रत्याशियों ने चुनाव में अपना दबदबा बरकरार रखा।

19 हजार से अधिक मत से आदित्येश्वर व राकेश की जीत
सरगुजा जिले के जिला पंचायत सदस्य के क्षेत्र क्रमांक 1 व 2 के प्रत्याशियों के साथ ही दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थीं। इसमें से क्षेत्र क्रमांक 1 से राकेश गुप्ता ने 19000 मतों से जबकि क्षेत्र क्रमांक 2 से आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने 19600 मतों से जीत दर्ज की। वहीं क्षेत्र क्रमांक से 3 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह चुनाव हार गई। क्षेत्र क्रमांक 3 से अनिमा केरकेट्टा ने लगभग 9000 मत से जीत दर्ज की है।
वहीं क्षेत्र क्रमांक 4 से सरला सिंह ने लगभग 11000 मत से, क्षेत्र क्रमांक 5 से अर्पिता सिंहदेव ने लगभग 12000 मत से जीत दर्ज की। क्षेत्र क्रमांक 6 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राधा रवि ने भाजपा समर्थित वर्षा सोनवानी को लगभग 1200 मत हराया। वहीं क्षेत्र क्रमांक 7 से राजनाथ सिंह ने लगभग 1000 मत से जीत दर्ज की।

बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष हार गए चुनाव
बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव जनपद सदस्य के लिए चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे थे। उनके सामने युकां नेता नीरज तिवारी चुनाव लड़ रहे थे। नीरज तिवारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव को पंचायत चुनाव में परास्त कर झिंगो जनपद सदस्य पर अपना कब्जा जमाया।

देर रात तक जमाए रहे परिणाम पर नजर
सभी जिला पंचायत सदस्य के लिए हुए मतों की गिनती पर देर रात तक सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक नजर बनाए हुए थे। सबसे अधिक क्षेत्र क्रमांक ६ पर सबकी नजर बनी हुई थी। जहां से भाजपा समर्थित प्रत्याशी वर्षा सोनवानी देर रात तक आगे चल रही थीं। सुबह जब पुन: गिनती शुरू हुई तो बढ़त का अंतर लगातार कम होता चला गया और वह 1 हजार मत से चुनाव हार गई।

जनपद सदस्य व पंच का टेबुलेशन 31 को
अधिकृत रूप से जिला पंचायत, जनपद सदस्य, पंच व सरपंच के लिए हुई मतगणना का टेबुलेशन 31 जनवरी को होगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। इसके बाद ही अधिकृत रूप से निर्वाचन अधिकारी द्वारा परिणामों की घोषणा की जाएगी।
पंचायत चुनाव की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Panchayat election results

Home / Ambikapur / सरगुजा की सातों जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस का कब्जा, बलरामपुर में भाजपा ने बचाई लाज, सूरजपुर में 3-3 पर टाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो