scriptसमूह की महिलाओं के नाम पर निकलवाए 2 करोड़ रुपए, बस खरीदी और जी रहे थे ऐश की जिंदगी, 2 गिरफ्तार | Swindle: 2 Crore rupees removed in the name of women group, 2 arrested | Patrika News
अंबिकापुर

समूह की महिलाओं के नाम पर निकलवाए 2 करोड़ रुपए, बस खरीदी और जी रहे थे ऐश की जिंदगी, 2 गिरफ्तार

Swindle: महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, पुत्र समेत एक अन्य गिरफ्तार, दंपती की खोजबीन जारी

अंबिकापुरSep 03, 2020 / 11:29 pm

rampravesh vishwakarma

समूह की महिलाओं के नाम पर निकलवाए 2 करोड़ रुपए, बस खरीदी और जी रहे थे ऐश की जिंदगी, 2 गिरफ्तार

2 accused arrested

अंबिकापर. कई महिला स्वयं सहायता समूह के नाम पर माता-पिता व पुत्र समेत एक अन्य ने मिलकर 2 करोड़ रुपए (Swindle) बैंकों से निकलवाए। फिर फिंगर प्रिंट लेकर अपने खाते में रकम ट्रांसफर कर पूरी राशि डकार ली थी। उक्त रुपए से आरोपी बस समेत कई अन्य वाहन खरीदकर ऐश की जिंदगी जी रहे थे।
इस मामले की शिकायत ठगी का शिकार महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कलक्टर-एसपी से की थी। मामले में जांच पश्चात दरिमा थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सरगुजा जिले के दरिमा व बतौली थाना क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कतकालो निवासी राजेश गुप्ता व उसके पिता अयोध्या प्रसाद गुप्ता, माता गीता देवी व गांव के रामचरण के खिलाफ 2 करोड़ रुपए का गबन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। (Swindle)
बताया जा रहा है कि राजेश गुप्ता व रामचरण द्वारा स्वयं सहायता समूह बनवाया गया था। राजेश ने कई समूह की महिलाओं से बैंक से रोजगार के नाम पर लोन निकलवाकर 2 करोड़ रुपए अपने पास रख लिए थे। इस दौरान महिलाओं को रोजगार दिलवाने ब्याज की राशि पटाने का झांसा दिया था।
उक्त रकम से राजेश ने बस व कई वाहन खरीदे थे। इस मामले में राजेश के पिता व मां ने भी साथ दिया था। ब्याज की राशि न पटाने पर महिलाओं ने इसकी रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई थी। (Swindle)

जांच के बाद किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले कीे गंभीरता से जांच की तो राजेश व उसके पिता के खिलाफ दरिमा, बतौली सहित कई जगह धोखाधड़ी कर रुपए ठगने का मामला सामने आया। दरिमा पुलिस ने मामले में आरोपी राजेश गुप्ता व रामचरण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पति-पत्नी की खोजबीन जारी है।

Home / Ambikapur / समूह की महिलाओं के नाम पर निकलवाए 2 करोड़ रुपए, बस खरीदी और जी रहे थे ऐश की जिंदगी, 2 गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो