8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम आवास योजना के ऑफिसरों को दिया था आधार नंबर, दो दिन बाद बैंक पहुंचे तो उड़ गए होश

मैनपाट के कंडराजा गांव पहुंचे 2 लोगों ने की 20 ग्रामीणों के दस्तावेजों की जांच, बैंक पहुंचे तो उड़ गए होश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Sep 2018, 7:55 PM IST

People

People

अंबिकापुर. मैनपाट के ग्राम कंडराजा निवासी पीएम आवास योजना के हितग्राहियों के होश उस समय उड़ गए, जब उन्होंने अपना खाता चेक किया। 8 हितग्राहियों के खाते से 73 हजार 500 रुपए निकाले जा चुके थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि 1 अगस्त को कार से 2 व्यक्ति गांव में आए थे और उन्होंने खुद को पीएम आवास योजना का ऑफिसर बताकर जांच करने के नाम पर आधार कार्ड मांगा था। उन्होंने कागज में उनसे अंगूठा भी लगवाया था। इसके बाद उनका खाता खाली हो गया।


पीएम आवास योजना के हितग्राहियों के खाते पर भी ठगों की नजर पड़ गई है। ऐसा ही एक मामला मैनपाट के ग्राम कंडराजा से सामने आया है। इसमें 1 अगस्त को 2 व्यक्तियों ने पीएम आवास के 20 हितग्राहियों से उनके आधार नंबर व अंगूठा का छाप ले लिया। इसके बाद उनके खाते से रुपए निकाल लिए गए।

8 हितग्राहियों के खाते से 73 हजार 500 रुपए निकाले गए हैं। एक हितग्राही जब बैलेंस चेक कराने बैंक पहुंचा तो खाते से रुपए ट्रांसफर कर लिए जाने जानकारी लगी। इसके बाद सभी हितग्राही भी बुधवार को अपना-अपना खाता चेक करने बैंक पहुंच गए। इस दौरान 8 हितग्राहियों के खाते से रुपए गायब थे। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने थाने में की है।


इनके खाते से गायब हुए रुपए
ग्राम कंडराजा निवासी बसंती पति सहदेव के खाते से 2500, फूलसरी पति रामधनी के खाते से 5 हजार, एतवा पिता भैसवार से 7 हजार, सुबराम पिता टापुनाथ के 7 हजार, विफन पिता एतवा के 15 हजार, बुधराम पिता बिल्टू के 13 हजार तथा बरडग़हीन पति बोधी के खाते से 17 हजार रुपए गायब थे।


कार से आए थे 2 व्यक्ति
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि 1 अगस्त को दो व्यक्ति सफेद रंग की कार से गांव में पहुंचे थे। उन्होंने अपने आपको पीएम आवास योजना का अधिकारी बताते हुए कहा कि वे जांच करने आए हैं। इसके बाद उन्होंने उनका आधार नंबर लिया था तथा अंगूठा लगवाया था। उन्हें यह पता नहीं था कि वे ठगे जाने वाले हैं।