कुदरगढ़ धाम से लगा हुआ है इलाका
जिस जगह पर बाघ ने युवकों पर हमला किया वहां से कुदरगढ़ धाम करीब मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गौरतलब है कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर इन दिनों कुदरगढ़ में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हर दिन माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन, वन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।