अंबिकापुर. Bus-car accident: शहर के आकाशवाणी चौक के पास रविवार की देर रात करीब 2.30 बजे तेज रफ्तार बस व कार में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार महिला समेत 5 लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कार के दोनों एयरबैग खुल गए थे, इस कारण बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाकारी राजहंस बस को जब्त कर लिया है। अब तक इस मामले में अपराध दर्ज नहीं कराया गया है।