scriptकुदरत का करिश्मा: किसान की बकरी ने 2 सिर वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने उमड़ रही लोगों की भीड़ | Wierd news: Farmers goat delivered 2 headed child | Patrika News
अंबिकापुर

कुदरत का करिश्मा: किसान की बकरी ने 2 सिर वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने उमड़ रही लोगों की भीड़

Wierd News: दो दिन पहले किसान के घर जन्मे बकरी के बच्चे को किसी अजूबा से कम नहीं मान रहे लोग

अंबिकापुरJul 31, 2020 / 02:58 pm

rampravesh vishwakarma

कुदरत का करिश्मा: किसान की बकरी ने 2 सिर वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने उमड़ रही लोगों की भीड़

Goat gave birth 2 headed child

अंबिकापुर. कुदरत का करिश्मा अक्सर ऐसा होता है कि लोग दांतों तले अंगुली दबाने को विवश हो जाते हैं। वे यह सोचते है कि आखिर ये कैसे हो सकता है। ऐसा ही मामला शहर से लगे एक गांव में किसान के घर देखने को मिला है।
किसान की बकरी ने 2 सिर वाले बच्चे को जन्म दिया है। यह खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, हर दिन लोगों का हुजूम उसके घर बकरी के बच्चे को देखने उमड़ रहा है। सब इसे कुदरत का करिश्मा (Wierd news) बता रहे हैं।

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर शहर से लगे ग्राम चठिरमा निवासी देवशरण राम पंडा खेती-किसानी करता है। उसने बकरियां भी पाल रखी है। दो दिन पहले उसकी एक बकरी ने 2 सिर वाले बच्चे को जन्म दिया।
कुदरत का करिश्मा: किसान की बकरी ने 2 सिर वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने उमड़ रही लोगों की भीड़
यह देख किसान व उसका परिवार अचंभित रह गया। बकरी के बच्चे के 2 सिर के अलावा 3 कान भी हैं। वह दोनों मुंह से दूध पीती है तथा आवाजें भी निकालती है। यह खबर धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोगों का हुजूम उसे देखने उमडऩे लगा। कुदरत के इस करिश्मे को देखकर किसान भी उसकी और ज्यादा देखभाल में जुटा हुआ है।
कुदरत का करिश्मा: किसान की बकरी ने 2 सिर वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने उमड़ रही लोगों की भीड़
8 पैर वाली बकरी का हुआ था जन्म
गौरतलब है कि आज से 4 वर्ष पूर्व बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में भी एक किसान की बकरी ने 8 पैर वाले बच्चे को जन्म दिया था। इस दौरान भी लोगों की भीड़ उसे देखने उमड़ पड़ी थी। (Wierd news)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो